Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब सरकार का संकल्प - शहरी निवासियों को विश्वस्तरीय नागरिक सुविधाएं प्रदान करना: डॉ. रवजोत सिंह

कहा, जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government,Tejvir Singh, Deepti Uppal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) , 26 Jun 2025

Last updated on: Jun 27, 2025, 12:42 IST

मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहरी निवासियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। इसी दिशा में पंजाब के शहरों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।यह विचार आज पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यहां वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और जिला एस.ए.एस. नगर (मोहाली) के अधिकारियों तथा कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने पंजाब के शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की शहरी स्थानीय इकाइयों-नगर परिषद खरड़, डेराबस्सी, राजपुरा, बनूड, ज़ीरकपुर, लालड़ू, नवा गांव, घड़ूआं और कुराली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों को शहरी विकास के कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि मोहाली की शहरी स्थानीय इकाइयों में लैंडस्केपिंग, सड़कों का विकास, मोहाली शहर के अधीन आने वाले गांवों का सौंदर्यीकरण, शहरी नागरिकों की सुविधा संबंधी कार्य, और शहरों में बनाई जा रही इमारतों का निर्माण सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाएगा।डॉ. रवजोत सिंह ने प्रगति अधीन विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेने के बाद कहा कि ये विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। 

उन्होंने कहा कि शहरी नागरिक सुविधाएं पंजाब सरकार की प्राथमिकता हैं और इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री तेजवीर सिंह, सी.ई.ओ. पीएमआईडीसी श्रीमती दीप्ति उप्पल, संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय श्री जगदीप सहगल, नगर निगम मोहाली के आयुक्त श्री परमिंदर पाल सिंह, ए.डी.सी. शहरी विकास स अनमोल सिंह धालीवाल, चीफ इंजीनियर श्री नरेश बत्ता तथा नगर परिषद खरड़, डेराबस्सी, राजपुरा, बनूर, ज़ीरकपुर, लालड़ू, नवा गांव, घड़ूआं और कुराली के कार्यकारी अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Tejvir Singh , Deepti Uppal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD