Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरपाल सिंह चीमा द्वारा बड़ी कार्यवाही, आबकारी और कर विभाग की औचक चैकिंग

कई ब्रांचों का रिकार्ड लिया कब्ज़े में, तुरंत दिशा-निर्देश भी जारी

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Jitendra Jorwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 25, 2025, 11:31 IST

पंजाब के वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पटियाला में आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग की। मंगलवार दोपहर के खाने के तुरंत बाद पटियाला पहुँचे हरपाल सिंह चीमा ने आबकारी कमिश्नर के साथ आबकारी और कर विभाग के मुख्य दफ़्तर में औचक चैकिंग करते हुये विभिन्न ब्रांचों में जाकर जायज़ा लिया और यहाँ तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की हाज़िरी जांचने के साथ-साथ उनके मेज़ों पर पड़ी फाइलों की भी जांच की।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी यह चैकिंग विशेषतः कई फाइलों और मामलों का निपटारा करने में हो रही देरी का कारण जानना है। इस दौरान वित्त मंत्री और कमिश्नर एक्साईज विभाग ने कई तरह के दस्तावेज़ अपने कब्ज़े में लिए और कईयों की सूची बना कर आगे कार्यवाही के लिए आदेश दिए।

सरकारी दसतावेज़ी फाइलों के साथ साथ उन्होंने एक्साईज विभाग में चल रहे कामकाज जिसमें ई आफिस मुख्य रूप से शामिल है, की भी जांच की और यह देखने की कोशिश की कि एक केस या फाइल निपटाने में कितनी देरी हो रही है और क्या यह काम तुरंत हो रहे हैं जा एक दो दिन की कोताही भी इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि काम करने या फाइल निपटाने में देरी भी भ्रष्टाचार माना जायेगा।

इस दौरान वित्त मंत्री ने अलग अलग ब्रांचों के सुपरडैंट और अन्य अधिकारियों को भी तलब किया और जो अधिकारी या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, उनकी हाज़िरी भी जांची और जो अधिकारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे अपने डैपूटेशन वाले स्थान पर गए हुए थे, उनकी भी पड़ताल की। इसके उपरांत मीडिया के साथ बातचीत करते हुये वित्त, कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति काम में देरी करता है तो वह भी भ्रष्टाचार का हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि नैगटिव रिपोर्ट या पॉजिटिव रिपोर्ट देनी उस अधिकारी का अधिकार क्षेत्र है लेकिन काम में किसी भी तरह की जानबुझ कर की गयी देरी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आबकारी मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी या कर्मचारी बिना मूवमैंट रजिस्टर भरे दफ़्तर में मौजूद नहीं है उनके खि़लाफ़ कार्यवाही की जाऐगी। 

उन्होंने बताया कि कुछ ब्रांचों का रिकार्ड कब्ज़े में लिया गया है और कुछ अधिकारियों की पड़ताल करने के लिए कह दिया गया है। एक सवाल के जवाब में हरपाल चीमा ने कहा कि हाईवे पर जो कमर्शियल वाहन चल रहे हैं ख़ास तौर पर भारी वाहन, जिनकी तरफ से जीएसटी की चोरी की जाती है या किसी अन्य तरह की कर सम्बन्धी कोताही की जा रही है, उनके खि़लाफ़ पहले भी कार्यवाही की गई थी और आगे भी इस तरह की कार्यवाही की जाऐगी।

एडवोकेट चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जिन मुद्दों पर पंजाब की सत्ता में आई थी, उन सभी मुद्दों का हल किया जायेगा और लोगों को एक पारदर्शी और इमानदार सरकार देने के साथ साथ समयबद्ध तरीके के साथ उनके काम भी किये जाएंगे।

इस मौके पर उनके साथ आबकारी और कर कमिश्नर जतिन्दर जोरवाल, डायरैक्टर इन्वेस्टिगेशन जसकरण सिंह बराड़, अतिरिक्त डायरैक्टर ऐक्साइज एंड टैक्सेशन गुरप्रीत सिंह, ए. आई. जी. सुखमिन्दर सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Jitendra Jorwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD