Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

'मनमुटाव' के बीच सोनाक्षी ने की लव-कुश की तारीफ, बोलीं- उनमें एनर्जी और नया नजरिया

Sonakshi Sinha, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 13:51 IST

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने भाइयों लव और कुश सिन्हा के साथ अनबन की अफवाहों पर बात की। उन्होंने बताया कि इन अफवाहों का उनके मेंटल हेल्थ पर असर नहीं पड़ा। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सोनाक्षी ने कहा, “मैं इन बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। 

मैं इन्हें ज्यादा सोचती भी नहीं।” अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ में भाई कुश के साथ काम करने के अनुभव के बारे में उन्होंने बताया कि सेट पर पहुंचते ही वह पूरी तरह काम के मूड में आ जाती हैं। ‘दबंग’ फेम सोनाक्षी ने कहा, “मैंने कई नए डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। 

मैं हमेशा उनकी हर तरह से मदद करती हूं, चाहे वह मेरा 15 साल का अनुभव हो या समझ। नए डायरेक्टर्स नई एनर्जी और नजरिया लाते हैं, जो मुझे उत्साहित करता है।” कुश के निर्देशन के बारे में सोनाक्षी ने बताया, “वह अपनी फिल्म को लेकर शुरू से स्पष्ट थे। 

उनकी इस स्पष्टता ने शूटिंग को आसान और मजेदार बना दिया।” जब उनसे पूछा गया कि क्या सेट पर भाई-बहन के बीच कोई झगड़ा हुआ, तो सोनाक्षी हंसते हुए बोलीं, “नहीं, बिल्कुल नहीं। मुझे लगा था शायद कोई छोटी-मोटी तकरार हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

सेट पर इतना काम होता है कि छोटी बातों के लिए समय ही नहीं मिलता।” सोनाक्षी की अपने लंबे समय के साथी जाहिर इकबाल से शादी के बाद उनके भाइयों लव और कुश के साथ अनबन की अफवाहें शुरू हुई थीं। दोनों भाई शादी में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर परिवार में तनाव की चर्चाएं होने लगीं। 

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि भाइयों को सोनाक्षी की अंतरधार्मिक शादी से दिक्कत थी। लव सिन्हा ने बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि उनका क्या विचार है, स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया, “मैंने शादी में शामिल न होने का फैसला किया। 

मेरे खिलाफ गलत ऑनलाइन कैंपेन चलाने से यह सच नहीं बदलेगा कि मेरे लिए मेरा परिवार सबसे पहले आता है।” सोनाक्षी की फिल्म ‘निकिता रॉय’ में उनके साथ परेश रावल, अर्जुन रामपाल और सुहैल नायर हैं। कुश सिन्हा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Sonakshi Sinha , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD