Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

ईरान ने इजरायल पर दागीं आठ मिसाइलें, 3 की मौत कई घायल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तेल अवीव , 24 Jun 2025

Last updated on: Jun 24, 2025, 10:10 IST

ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। ईरान ने मंगलवार को मध्य और दक्षिणी इजरायल पर आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी। इनमें से एक मिसाइल बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स पर गिरी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले से इमारत पूरी तरह ढह गई। मैगन डेविड एडोम के आपातकालीन कर्मियों ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की।

इस विस्फोट में घायल कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों और हेल्थकेयर सेंटर में ले जाया गया। हालांकि, घायलों की आधिकारिक संख्या अभी जारी नहीं की गई है। हमले के तुरंत बाद इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया कि मध्य इजरायल और दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल सायरन फिर से बजे हैं, जो एक और मिसाइल हमले का संकेत दे रहे थे।

यह हमला ईरान द्वारा इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजे से एकतरफा रोकने की घोषणा के कुछ समय बाद हुआ। ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह युद्धविराम सशर्त है और पूरी तरह इजरायल के आक्रामक हमले बंद करने पर निर्भर है।यह विरोधाभास तब स्पष्ट हो गया, जब ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए हैं, लेकिन तेहरान ने इस दावे को तुरंत खारिज कर दिया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि उन्हें वाशिंगटन से कोई औपचारिक युद्धविराम प्रस्ताव नहीं मिला। उन्होंने दोहराया कि सैन्य कार्रवाई अस्थायी रूप से रोकी गई है, बशर्ते इजरायल अपने हमले बंद करे।अब तक इजरायल ने ट्रंप के युद्धविराम दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।12 दिन से चल रहे इस युद्ध की शुरुआत इजरायल द्वारा "ऑपरेशन राइजिंग लायन" शुरू करने से हुई, जिसमें ईरानी सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया। 

जवाब में ईरान ने इजरायल पर कई बार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं।अनुमान के अनुसार, ईरान में लगभग 400 लोग और इजरायल में लगभग 24 लोग मारे गए हैं।यह संघर्ष तब और बढ़ गया, जब अमेरिका ने ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर सीधे सैन्य हमले किए।

 

Tags: Trending News , Iran , Iran Israel War News , Israel , Ali Hosseini Khamenei , Tehran , Tel Aviv

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD