Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शाहजहांपुर में योग दिवस कार्यक्रम में जितिन प्रसाद ने लिया हिस्सा

Jitin Prasada, Bharatiya Janata Party, BJP, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शाहजहांपुर , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 23, 2025, 13:19 IST

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जीएफ कॉलेज ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

सभी ने एक साथ योगाभ्यास कर इस वैश्विक उत्सव में हिस्सा लिया।मीडिया से बातचीत में जितिन प्रसाद ने देश और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की जमकर सराहना की। जितिन प्रसाद ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर ले जाने का बीड़ा उठाया था। 

आज इसका डंका न केवल भारत में, बल्कि पूरे विश्व में बज रहा है। योग को लेकर पीएम मोदी ने जो अपील की, उसे लोगों ने अपनाया है। उनकी सोच और संकल्प के कारण ही योग आज भारत की संस्कृति का गौरव बन चुका है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और विश्व के हर कोने में योग का प्रचलन बढ़ा है। 

यह भारत की वैश्विक उपलब्धि है।"जितिन प्रसाद ने आगे कहा कि योग अब घर-घर की पहचान बन गया है। विश्व के किसी भी कोने में जाएं, योग का अभ्यास देखने को मिलता है। यह पीएम मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है, जिन्होंने योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का संकल्प लिया और उसे साकार किया।

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की शुरुआत अनूठे अंदाज में हुई थी। सप्ताह के पहले दिन जिले की ऐतिहासिक हवाई पट्टी पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह वही हवाई पट्टी है, जहां भारतीय सेना के लड़ाकू विमानों ने नाइट लैंडिंग का प्रदर्शन किया था। यह देश की पहली ऐसी हवाई पट्टी है, जहां रात में भी वायुसेना के विमान उतर और उड़ान भर सकते हैं।

 

Tags: Jitin Prasada , Bharatiya Janata Party , BJP , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD