Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और अनुसंधानों ने योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है : लोकसभा अध्यक्ष

लोक सभा स्पीकर ने संसद परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

Om Birla, BJP, Bharatiya Janata Party, Lok Sabha Speaker, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Yoga Day, International Day of Yoga 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 18:35 IST

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज संसद परिसर में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जिसमें सांसदों, पूर्व सांसदों, और लोक सभा सचिवालय तथा राज्य सभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित सैकड़ों प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल में भाग लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने के एक शक्तिशाली साधन के रूप में कार्य करता है और लोगों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम का एक रूप नहीं है; यह जीवन जीने का समग्र तरीका है जो लोगों को शक्ति, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करता है।श्री बिरला ने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और यह बताने के लिए प्रोत्साहित किया कि योग ने किस तरह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है, इससे दूसरों को भी योग की परिवर्तनकारी शक्ति को जानने की प्रेरणा मिलेगी। 

उन्होंने युवाओं से, विशेष रूप से, जीवन में लचीलापन, आत्मविश्वास और उद्देश्य की स्पष्टता विकसित करने के साधन के रूप में योग को अपनाने का आह्वान किया। श्री बिरला ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न भागों में लाखों लोग योग सत्रों में भाग ले रहे हैं और इस प्राचीन परंपरा के मूल भाव को अपना रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी और सबसे गहन प्रथाओं में से एक योग आज के आधुनिक और वैज्ञानिक युग में भी बहुत प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में किए गए वैज्ञानिक अध्ययनों और शोधों ने हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर योग के सकारात्मक प्रभाव को मान्यता दी है। उन्होंने कहा कि योग लोगों को तनाव कम करने, आंतरिक शक्ति का निर्माण करने और रचनात्मक तथा शांतिपूर्ण तरीके से ऊर्जा को प्रवाहित करने में मदद करता है। 

यह एकाग्रता और कार्य कुशलता को बढ़ाता है और एक स्वस्थ तथा संतुलित जीवन शैली प्रदान करता है।श्री बिरला ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि कई देशों में लोगों ने बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और भावनात्मक सुख के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि योग विभिन्न संस्कृतियों के लोगों को एकजुट करता रहेगा और एक स्वस्थ, अधिक शांतिपूर्ण दुनिया बनाने में योगदान देगा।

ब्रह्माकुमारीज ने न केवल भारत में लोगों के जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दुनिया भर में शांति का संदेश भी फैलाया है: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ने दिल्ली के लाल किला परिसर में ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया।11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर , लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज लाल किला परिसर में ब्रह्माकुमारीज के सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया। इस अवसर पर उन्होंने राज योग और ज्ञान योग के माध्यम से शांति और सुख को बढ़ावा देने में ब्रह्माकुमारीज संगठन के अमूल्य योगदान की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि इस संगठन ने न केवल भारत में जीवन को प्रभावित किया है, बल्कि दुनिया भर में शांति का संदेश फैलाया है, जिससे लोगों को आंतरिक शांति मिली और तनाव तथा चिंता से राहत पाने में मदद मिली है। हाल ही में ब्राजील की अपनी यात्रा को याद करते हुए श्री बिरला ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज की उपस्थिति और प्रभाव ने अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मजबूत किया है और दुनिया भर में लोगों के बीच सकारात्मक प्रभाव पैदा किया है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि भारतीय मूल्यों पर आधारित यह संगठन दुनिया भर में लोगों को प्रेरित कर रहा है और उन्हें सार्थक परिवर्तन की दिशा में मार्गदर्शन कर रहा है।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Yoga Day , International Day of Yoga 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD