Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हेमा मालिनी ने निभाया वादा, मथुरा को मिली दो नई सड़कों की सौगात

Hema Malini, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 16:01 IST

वरिष्ठ अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने निर्वाचन क्षेत्र मथुरा की एक लंबित विकास परियोजना की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने बताया कि मथुरा से हाथरस तक और मथुरा से बरेली तक जाने वाली सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है।

हेमा ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि एक बड़ी सड़क परियोजना पूरी हो गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि राया इलाके में भारी ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने बार-बार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अपील की थी, जिसके बाद यह निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

अपने पोस्ट में, हेमा ने खुलासा किया कि प्रोजेक्ट के तहत मथुरा से हाथरस तक 66 किलोमीटर लंबी सड़क बनी है, जिस पर लगभग 1,700 करोड़ रुपये खर्च हुए। साथ ही, मथुरा से बरेली तक 256 किलोमीटर लंबी एक और बड़ी सड़क भी बनाई गई, जिस पर 4,500 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इन सड़कों के बनने से ट्रैफिक की दिक्कत कम होगी और इलाके का विकास होगा। शेयर की गई तस्वीरों में हेमा मालिनी अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण करते दिख रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ''ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के अनुरोध के चलते इन सुंदर सड़कों का निर्माण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के द्वारा कराया गया है। 

मुझे उम्मीद है कि अब इस सड़क के बनने से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी और लोग खुश होंगे। मथुरा से हाथरस तक 66 किलोमीटर सड़क बनाने में करीब 1700 करोड़ रुपये लगे हैं, और मथुरा से बरेली तक 256 किलोमीटर सड़क बनाने में 4500 करोड़ रुपये की लागत आई है।''

हेमा मालिनी ने कहा, ''मथुरा के लोगों से जो वादा किया था, मैंने उसे पूरा किया। बतौर सांसद मथुरा शहर और ट्रैफिक की समस्याओं को बेहतर बनाने के लिए जो भी कर सकती थीं, वह सब किया। अब संबंधित अधिकारियों के साथ नई सड़क का निरीक्षण कर रही हूं।'' उन्होंने इसके आगे हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए 'मथुरा' लिखा।

 

Tags: Hema Malini , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD