Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दी 28 परियोजनाओं की सौगात, खुले वाहन पर सवार होकर सीएम नीतीश के साथ मंच तक पहुंचे

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Nitish Kumar, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीवान , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 15:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के सीवान पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने सीवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपये की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।  

पीएम मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में सीवान, गोपालगंज और सारण सहित कई जिलों के लोग पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने इस मौके पर करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से वैशाली और देवरिया के बीच नई रेल लाइन परियोजना का उद्घाटन किया। 

साथ ही, इस रूट पर नई ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने पाटलिपुत्र से गोरखपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वंदे भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और बेतिया होते हुए चलेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी मढ़ौरा रेल इंजन फैक्ट्री में बने पहले निर्यात योग्य लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाई, जो अब गिनी गणराज्य को भेजा जाएगा। बताया जाता है कि यह लोकोमोटिव आधुनिक तकनीकों जैसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एसी प्रपल्शन और माइक्रोप्रोसेसर कंट्रोल से लैस है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सिवान से नमामि गंगे योजना के तहत 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के विभिन्न शहरों में पानी की आपूर्ति, स्वच्छता और सीवेज परियोजनाओं के लिए 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी ने 500 मेगावाट ऑवर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम की स्थापना की आधारशिला रखी। यह मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया और सिवान जैसे 15 ग्रिड सबस्टेशनों पर लगाई जाने वाली है। प्रत्येक सबस्टेशन में लगाई जाने वाली बैटरी की क्षमता 20 से 80 मेगावाट है। 

यह वितरण कंपनियों को महंगी दरों पर बिजली खरीदने से बचाएगा क्योंकि पहले से संग्रहीत बिजली को सीधे उपभोक्ताओं को वापस ग्रिड में भेजा जाएगा। पीएम मोदी ने यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बिहार में 53,600 से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त की राशि हस्तांतरण की जारी की और 6,600 से अधिक परिवारों को घरों की चाबियां सौंपी गई और गृह प्रवेश कराया। 

इस मौके पर सांकेतिक रूप से विभिन्न जिलों से आए पांच लोगों को पीएम मोदी ने चाबी सौंपी। इससे पहले पीएम मोदी खुली गाड़ी पर सवार होकर लोगों के बीच से गुजरते हुए मंच तक पहुंचे। गाड़ी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा होती रही और उपस्थित लोग 'मोदी जिंदाबाद' के नारे लगाते रहे। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते रहे। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Nitish Kumar , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD