Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हमारे लिए 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन विपक्ष कहता है 'परिवार का साथ, परिवार का विकास': पीएम मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीवान , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 15:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने बिहार की एनडीए सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि हम कहते हैं- 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन ये लालटेन और पंजे वाले कहते हैं कि परिवार का साथ, परिवार का विकास। 

पीएम मोदी ने कहा कि इनकी राजनीति का कुल जमा निचोड़ यही है कि अपने हित और अपने परिवारों के विकास के लिए ये बिहार के करोड़ों परिवारों का अहित करने से भी नहीं चूकते हैं। सीवान के जसौली में आयोजित एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आप सब जानते हैं कि मैं कल ही विदेश से लौटा हूं। 

वहां दुनिया के बड़े और समृद्ध देशों के नेतृत्व से बात हुई। विश्व के सारे नेता भारत की तेज प्रगति से काफी प्रभावित हैं। वे भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देख रहे हैं। इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होने वाली है। बिहार समृद्ध होगा और देश की समृद्धि में बड़ी भूमिका निभाएगा। 

मेरे इस विश्वास में आप सभी का सामर्थ्य है। आप सभी ने मिलकर जंगलराज का सफाया किया है। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के नौजवानों ने तो 20 साल पहले के जंगलराज के बारे में कहानियां सुनी हैं। उन्होंने नहीं देखा था कि जंगलराज वालों ने क्या हालत कर दी थी। 

बिहार के लोगों में स्वाभिमान होता है। बिहार कठिन परिस्थितियों में भी काम कर दिखाता है। यहां के लोग कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं करते हैं। लेकिन पंजे और लालटेन ने बिहार के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई थी। इन लोगों ने ऐसी लूट-खसोट मचाई कि गरीबी बिहार का दुर्भाग्य बन गई।

उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों को पार करते हुए एनडीए सरकार ने बिहार को विकास की पटरी पर वापस लाया है। बिहार का विकास किया है, करते रहे हैं और करते रहेंगे। बिहार में अभी बहुत कुछ करना है। आपके लिए, गांव के लिए, आपके घर के लिए, नौजवानों के लिए बहुत कुछ किया गया है।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर भी इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ थे। अभी हाल ही में देश ने देखा है कि राजद ने बाबासाहेब की तस्वीर का कैसे अपमान किया है। लेकिन ये लोग कभी माफी नहीं मांगेंगे। क्योंकि इनका पिछड़े, अति पिछड़े, दलित के प्रति कोई सम्मान नहीं है। 

कांग्रेस और राजद बाबासाहेब की तस्वीर को पैरों पर रखते हैं और हम उन्हें दिल में रखते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने सीवान जिले के जसौली में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 5,900 करोड़ रुपये की लागत से आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD