Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईआईएम अमृतसर तक पहुँच के लिए अमृतसर में ई-बसें जल्द शुरू होंगी – साक्षी साहनी

संस्थान की नई इमारत तक जाने वाले मार्ग की तात्कालिक मरम्मत के भी दिए निर्देश

Sakshi Sawhney, DC Amritsar, Amritsar, Deputy Commissioner Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jun 2025

Last updated on: Jun 21, 2025, 13:32 IST

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अमृतसर की मंनावाला स्थित नवनिर्मित इमारत तक स्टाफ और छात्रों की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने ई-बस सेवा जल्द शुरू करने का भरोसा दिलाया है।डिप्टी कमिश्नर ने रोडवेज के जनरल मैनेजर परमजीत सिंह को निर्देश दिए कि जब तक ई-बसों की सुविधा शुरू नहीं होती, तब तक संस्थान के लिए वैकल्पिक यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

आज आईआईएम के अधिकारियों के साथ संस्थान की आवश्यकताओं को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी साहनी ने यह भी निर्देश दिए कि संस्थान तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए और इस पर पर्याप्त सुरक्षा उपाय भी किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थान है, जहाँ देश-विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं और अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के अतिथि भी लगातार आते रहते हैं। 

अतः इन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश भी दिए ताकि रात्रिकालीन आवाजाही में कोई असुविधा न हो। डिप्टी कमिश्नर ने आईआईएम की सभी आवश्यकताओं की देखरेख के लिए एसडीएम अमृतसर-1 श्री गुरसिमरनजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए कहा कि वह संस्थान से जुड़ी हर आवश्यकता के लिए जिला प्रशासन की ओर से उत्तरदायी होंगे।

उन्होंने कहा कि एसडीएम गुरसिमरन सभी संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर कार्य सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम गुरसिमरनजीत सिंह, डीडीपीओ श्री संदीप मल्होत्रा, आईआईएम की ओर से श्रीमती शिवाली राठौर, श्री भरत सैनी, अमृतसर विकास प्राधिकरण के ईओ हरजिंदर सिंह जस्सल और डीएसपी हरभजन सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sakshi Sawhney , DC Amritsar , Amritsar , Deputy Commissioner Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD