Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला ने मनाया योग अभ्यास सत्र

National Institute of Ayurveda Panchkula, 11th International Day of Yoga, International Day of Yoga, Panchkula, Ministry of AYUSH, Government of India
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 19 Jun 2025

Last updated on: Jun 19, 2025, 23:04 IST

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा 21 जून 2025 को प्रस्तावित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, दिनांक 19 जून 2025 को प्रातः 6:15 बजे से 8:00 बजे तक ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल’ अभ्यास सत्र का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” को केंद्र में रखते हुए आयोजित इस सत्र के प्रशिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, महासचिव, भारतीय योग संघ, चंडीगढ़ से रहे। योग प्रोटोकॉल का सजीव प्रदर्शन संस्थान के छात्रों -सुश्री तीशा ढल, सुश्री अनामिका शर्मा, श्री श्याम शुक्ला,श्री दीक्षांश- ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम का मार्गदर्शन संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, डीन  (अकादमिक एवं प्रशासनिक) प्रोफेसर गुलाब पमनानी, डीन प्रभारी प्रोफेसर सतीश गंधर्व ने की। अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के समन्वयक डॉ. गौरव गर्ग, सदस्य सचिव डॉ. आकांक्षा राणा, संस्थान के संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्रगण इस योग सत्र में शामिल हुए।

सत्र में विभिन्न योग आसनों, श्वास तकनीकों और ध्यान अभ्यास को सम्मिलित किया गया जिससे प्रतिभागियों को मानसिक और शारीरिक संतुलन की अनुभूति प्राप्त हुई। मुख्य आयोजन 21 जून को: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का मुख्य आयोजन 21 जून को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, पंचकूला के परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विस्तृत योग सत्र, तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।

 

Tags: National Institute of Ayurveda Panchkula , 11th International Day of Yoga , International Day of Yoga , Panchkula , Ministry of AYUSH , Government of India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD