Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

'आप जैसा कोई': 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर दिखेगी माधवन और फातिमा की नई प्रेम कहानी

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, OTT, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, R Madhavan, Aap Jaisa Koi, Netflix
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 15:56 IST

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर आर. माधवन और फातिमा सना शेख की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है।  निर्देशक विवेक सोनी ने कहा, "'आप जैसा कोई' एक ऐसी फिल्म है, जो अपने चारों ओर बनाई गई दीवारों को तोड़कर बाहर निकलने पर जोर देती है। 

यह फिल्म प्यार में झिझक और कमजोरी को अपनाने के बारे में है।" फिल्म में आर. माधवन 'श्रीरेणु' का किरदार निभा रहे हैं, जो एक शांत स्वभाव के संस्कृत के शिक्षक हैं। वहीं फातिमा सना शेख 'मधु' नाम की लड़की के किरदार में हैं, जो एक जिंदादिल फ्रेंच की टीचर हैं। 

दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं, लेकिन कहानी में दोनों के बीच प्यार कैसे पनपता है, यही फिल्म का खास हिस्सा है। यह फिल्म सिर्फ रोमांस की नहीं, बल्कि परिवार, अपनेपन और बराबरी वाले रिश्ते की भी कहानी है। सोनी ने कहा कि कॉमेडी रोमांस ड्रामा 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' के बाद नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना अच्छा और संतोषजनक अनुभव रहा।

निर्देशक ने कहा, "मैं एक ऐसी प्रेम कहानी दिखाने को उत्साहित हूं जो कोमल, उलझी, लेकिन दिल से जुड़ी हुई है। यह कहानी दिखाती है कि सच्चे प्यार में दिल खोलकर किसी को अपनाने के लिए हिम्मत चाहिए। आर. माधवन और फातिमा सना शेख ने अपने किरदारों को दिल से निभाया है। 

नेटफ्लिक्स के दर्शक इस फिल्म से खुद को जोड़ पाएंगे।" नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स की निदेशक रुचिका कपूर शेख ने कहा कि 'आप जैसा कोई' टूटी हुई उम्मीदों और पुराने सोच के बीच पनप रही भावनाओं की कहानी है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में कई खूबसूरत सीन हैं। 

इसमें आर. माधवन, फातिमा सना शेख, आयशा रजा और बाकी कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया है। फिल्म देखने में बहुत खूबसूरत और दिल को छूने वाली है। धर्माटिक एंटरटेनमेंट, जो फिल्मों में रोमांस दिखाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने इस पारंपरिक प्रेम कहानी को एक नए और आज के जमाने के अंदाज में पेश किया है। 

यह फिल्म नेटफ्लिक्स की उन कई खास फिल्मों में से एक है जो हम इस साल ला रहे हैं। यह फिल्म धर्माटिक एंटरटेनमेंट की तरफ से करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सोमन मिश्रा ने मिलकर बनाई है। फिल्म 'आप जैसा कोई' 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , OTT , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , R Madhavan , Aap Jaisa Koi , Netflix

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD