Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सावित्री ठाकुर ने इंदौर के सेठी नगर आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया

सावित्री ठाकुर ने सरकार के पिछले 11 वर्षों में आंगनवाड़ी सेवाओं और महिला-बाल कल्याण योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला

Savitri Thakur, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 17 Jun 2025

Last updated on: Jun 18, 2025, 12:51 IST

भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आज आउटरीच और फील्ड निरीक्षण कार्यक्रम के तहत मध्य प्रदेश के इंदौर के सेठी नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया। श्रीमती सावित्री ठाकुर के साथ राष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और आईसीडीएस के हितधारक भी थे।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी केन्द्रों पर दी जा रही सेवाओं की समीक्षा की तथा महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी क्रियाकलापों के जमीनी स्तर पर प्रभाव को समझने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, लाभार्थियों और समुदाय के साथ बातचीत की।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे आंगनवाड़ी के बुनियादी ढांचे में परिवर्तन, डिजिटल उपकरणों (पोषण ट्रैकर) की शुरूआत और अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण ने आंगनवाड़ियों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में अधिक उत्तरदायी और कुशल बना दिया है।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि आंगनवाड़ी केंद्र न केवल पोषण केंद्र हैं, बल्कि पोषण 2.0 ढांचे के तहत सक्षम आंगनवाड़ी के विजन के अनुरूप, प्रारंभिक बचपन की देखभाल और विकास के जीवंत, आधुनिक केंद्र भी साबित हो रहे हैं।

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, अंतिम छोर तक सेवा वितरण सुनिश्चित करने और भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्होंने दोहराते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र सामाजिक न्याय के प्रमुख साधन हैं, जो भविष्य की पीढ़ियों के स्वास्थ्य और विकास का समर्थन करते हैं।

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने यह सुनिश्चित करने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं कि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित, स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर हों। उन्होंने कहा कि सुरक्षित प्रसव से लेकर बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ वित्तीय पहुंच से लेकर कानूनी सुरक्षा तक उनकी पहुंच बनाकर इस दशक में नारी शक्ति के नेतृत्व में एक नए भारत की नींव रखी गई है। 

श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मोदी सरकार की पिछले 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया, जिसमें महिलाओं और बच्चों के उत्थान, सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण शामिल है। उन्होंने इस दिशा में देश भर में सफलतापूर्वक कार्यान्वित की गई कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

पृष्ठभूमि नोट:

महिला और बाल कल्याण में परिवर्तन का एक दशक

पोषण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य

पोषण अभियान / पोषण 2.0 - समुदाय आधारित दृष्टिकोणों के माध्यम से कुपोषण, एनीमिया और बौनेपन को कम करने के लिए भारत का प्रमुख कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) - गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आराम और पोषण सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता।

मिशन इंद्रधनुष - बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए मुफ्त टीकाकरण।

एनीमिया मुक्त भारत - आईएफए पूरकता और कृमि मुक्ति के माध्यम से महिलाओं, बच्चों और किशोरों में एनीमिया को कम करने के लिए एक केंद्रित पहल।

शिक्षा एवं सशक्तिकरण

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ – बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना; जागरूकता अभियान और बालिकाओं के नामांकन में सुधार।

सुकन्या समृद्धि योजना – बालिकाओं के लिए कर लाभ और उच्च ब्याज रिटर्न वाली बचत योजना।

डिजिटल साक्षरता अभियान–विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना।

स्किल इंडिया मिशन – रोजगार और उद्यमिता के लिए विभिन्न व्यवसायों में महिलाओं के लिए समर्पित कौशल कार्यक्रम।

उज्ज्वला योजना – बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन, स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और कठिन परिश्रम से बचाना।

पीएम आवास योजना (शहरी और ग्रामीण) – महिलाओं के नाम पर पंजीकृत या सह-पंजीकृत घर, संपत्ति के स्वामित्व और सुरक्षा को बढ़ावा देना।

सुरक्षा, अधिकार और निवारण

वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) – हिंसा से प्रभावित महिलाओं के लिए कानूनी, मनोवैज्ञानिक और चिकित्सा सहायता सहित एकीकृत सहायता सेवाएं।

महिला हेल्पलाइन – 181 – संकट में फंसी महिलाओं के लिए 24x7 हेल्पलाइन।

शी-बॉक्स – कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के लिए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल।

चाइल्डलाइन 1098 – देखभाल और सुरक्षा की जरूरत वाले बच्चों के लिए आपातकालीन कार्रवाई हेतु हेल्पलाइन।

ट्रिपल तलाक कानून (2019) – तत्काल ट्रिपल तलाक को दंडनीय अपराध घोषित करना, मुस्लिम महिलाओं के लिए सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम – दुर्व्यवहार के शिकार नाबालिगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए मजबूत बनाया गया।

किशोरवय न्याय अधिनियम – बाल कल्याण समितियों और संस्थागत देखभाल को सशक्त बनाना।

वित्तीय समावेशन और सहायता

प्रधानमंत्री जन धन योजना– जीरो बैलेंस खातों और डीबीटी लिंकेज के साथ महिलाओं को वित्तीय पहुंच प्रदान करना।

स्टैंड अप इंडिया – अजा/अजजा और महिला उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए ऋण।

मुद्रा योजना – महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों के लिए सूक्ष्म-वित्तपोषण।

 

Tags: Savitri Thakur , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD