Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लुधियाना पश्चिम में 'आप' हुई मज़बूत, कांग्रेस और अकाली दल के सैकड़ों लोग 'आप' में शामिल

मान सरकार के जन-हितैषी कार्यों ने जीता लोगों का भरोसा, हर रोज़ स्थानीय लोग पार्टी में हो रहे हैं शामिल – अरोड़ा

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Manwinder Singh Giaspura, Valmiki Teerath Mandir, Harjot Bains, Aman Aora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 16 Jun 2025

Last updated on: Jun 17, 2025, 11:22 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को इन पारंपरिक पार्टियों से जुड़े 100 से अधिक लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अकाली दल की पूर्व कौंसिलर सुखविंदर कौर अपने साथियों निर्मल सिंह, हरकीरत सिंह, गुरलाल सिंह, दिलबाग सिंह, सरबजोत सिंह, जवनप्रीत सिंह, अंशप्रीत सिंह, हरमनदीप सिंह, सतवीर सिंह, गुरबचन सिंह, शतरी सिंह, करन, अमनदीप सिंह, जस्सा, प्रिंसजोत, रमनदीप, हैरी, प्रभजोत, अभिजोत, हर्षदीप, रोशन, सत्यम कुक्कड़, अनमोल, अमनप्रीत सिंह, बलदेव सिंह, निशान सिंह, विजय कुमार, सुखजिंदर सिंह के साथ आप में शामिल हो गईं।

इसके अलावा, आप छोड़ कर गए वार्ड नंबर 62 से विशाल बत्रा ने भी घर वापसी की। उनके साथ रोहित, निरंजन, राहुल, अनु सरीन, करन चंडेला, रवि कौशल, मंजीत, निशांत भंडारी, विक्की धालीवाल, नीरज कुमार, सचिन बत्रा, वैभव कुमार, सवदीप मिगलानी, जसवंत सिंह बटोला, रघुबीर, रवि कौशल, नरेश खड़ा, विक्रमजीत जस्सल, अमरजीत जस्सल, सोनू कुमार, बलदेव सिंह, कुलवंत सिंह, गुरप्रीत लक्की, विक्की लाहौट, राकेश कुमार, शूरवीर सिंह, रविंदर कुमार, राजीव जैन, तजिंदर आहूजा, शम्मी हंसा भी आप में शामिल हुए।अन्य नेताओं में डेनियल खुखर, अनीता शाह, डॉ. गुलशन पीटर, निधि भंडारी, लूक जेम्स (अश्वनी), नथी राम, पास्टर विनोद कुमार, पास्टर विक्टर जेम्स, सिलवेस्टर शाह, कपिल कुमार, विपिन, पास्टर प्रीति जेम्स, विलियम मसीह, उदय टंडन, रिंकू कुमार ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

'आप' पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और 'आप' पंजाब के महासचिव डॉ. सनी आहलूवालिया एवं हरचंद सिंह बरसट की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। आप में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यों और आम आदमी पार्टी की जन-समर्थक नीतियों से बेहद प्रभावित होकर हमने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

पिछले तीन साल से हमारे घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं, जिसके कारण हमें काफी आर्थिक राहत मिली है। वहीं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत में सुधार होने से भी हमारा आर्थिक दबाव काफी कम हुआ है। सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नितियों और आप सरकार के पिछले तीन सालों के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैंकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

हरजोत बैंस ने कहा कि लुधियाना पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने का मन बना लिया है। हमारी कोशिश जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए है। आप उम्मीदवार की जीत को लेकर किसी के भी मन में कोई संशय नहीं है। उनका बड़े मार्जिन से जीतना तय है। कांग्रेस और भाजपा दूसरे नंबर के लिए लड़ रहे हैं।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Manwinder Singh Giaspura , Valmiki Teerath Mandir , Harjot Bains , Aman Aora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD