Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मेरी गुनगुनाहट से ही ए.आर. रहमान ने बना लिया था पूरा गाना- जोनिता गांधी

Jonita Gandhi, Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Jun 2025

Last updated on: Jun 16, 2025, 16:57 IST

प्लेबैक सिंगर जोनिता गांधी ने ऑस्कर और ग्रैमी विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ काम करने के अनुभव को आईएएनएस के साथ साझा किया। सिंगर ने बताया कि एक बार उन्होंने रहमान के एक गाने के लिए रिकॉर्डिंग से पहले केवल रिहर्सल के तौर पर कुछ पंक्तियां गुनगुनाई थीं। लेकिन यह साधारण-सी गुनगुनाहट ही रहमान को इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसी को असली गाने में शामिल कर लिया। 

जोनिता गांधी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, "मैंने उनके साथ कुछ ऐसे गाने पर काम किया है, जिन्हें पहले से ही किसी गायक ने गाया हुआ था। ऐसे में मुझे उन गानों में बस अपने अंदाज में गाना होता था। यह काम करने का सबसे सीधा तरीका होता है। लेकिन जब गाने को बनाने की बात आती थी, तो कुछ चीजें अव्यवस्थित होती थीं।"

मजेदार किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि जब फिल्म 'हाईवे' का म्यूजिक रिलीज हो रहा था, तो उन्होंने 'कहां हूं मैं' गाना गाया था। लेकिन बाद में जब एल्बम आई, तो मुझे पता चला कि एक और गाने में मेरा नाम दिया गया है, जबकि वह गाना मैंने गाया ही नहीं था।"जोनिता ने बताया कि इससे वह थोड़ी परेशान और उलझन में आ गईं। उन्हें लगता है कि कहीं गलती से उनका नाम तो नहीं जोड़ दिया गया या कोई गलतफहमी तो नहीं हुई।

जोनिता ने आगे कहा, "जब मैंने एल्बम की लिस्ट देखी, तो उसमें एक और गाना था- 'इम्प्लोसिव साइलेंस', और उसमें सिंगर के तौर पर नाम 'जोनिता गांधी' लिखा था। मैं हैरान रह गईं। मैंने टीम से कहा, 'यह मैं ही हूं, लेकिन मैंने यह गाना नहीं गाया है। मैंने सिर्फ 'कहां हूं मैं' गाना रिकॉर्ड किया था। फिर टीम ने मुझे बताया कि इस गाने में उन्होंने मेरी आवाज का इस्तेमाल किया है, वह असल में उसी गाने की रिकॉर्डिंग से ली गई है जब मैं 'कहां हूं मैं' की धुन सीख रही थी।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं उस समय सिर्फ गुनगुना रही थी, लेकिन ए.आर. रहमान ने उसी रिकॉर्डिंग से एक नया गाना बना दिया। रहमान के साथ ऐसा अक्सर होता है, वह एकदम अचानक किसी चीज को लेकर कुछ भी बना सकते हैं। यही उनकी रचनात्मकता की खासियत है।

 

Tags: Jonita Gandhi , Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD