Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शीर्ष अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Kinjarapu Rammohan Naidu, Kinjarapu Ram Mohan Naidu, Ram Mohan Naidu, Bhupendra Patel, Hadsa, Ahmedabad Plane Crash, Air India flight AI 171, Ahmedabad to London,Gatwick Airport, Sardar Vallabhbhai Patel International Airport, Ahmedabad, Airport Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 13 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 17:43 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल अस्पताल का दौरा किया और विमान दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात की। जिसमें एकमात्र जीवित बचा व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश भी शामिल था। पीएम मोदी ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता की।

पीएम मोदी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने लिखा, "अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शीर्ष अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।"पीएम मोदी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, "अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद घायल हुए लोगों से मुलाकात की, जिसमें एकमात्र जीवित बचा व्यक्ति भी शामिल है और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में हम उनके और उनके परिवारों के साथ हैं। पूरा देश उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है।"

सुबह करीब 8:30 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सीधे दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग 20 मिनट तक मुआयना किया। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों से विस्तृत जानकारी ली। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी मौजूद थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को ही घटनास्थल पर पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के साथ समन्वय स्थापित कर राहत कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Kinjarapu Rammohan Naidu , Kinjarapu Ram Mohan Naidu , Ram Mohan Naidu , Bhupendra Patel , Hadsa , Ahmedabad Plane Crash , Air India flight AI 171 , Ahmedabad to London , Gatwick Airport , Sardar Vallabhbhai Patel International Airport , Ahmedabad , Airport Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD