Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एस. जयशंकर ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के समर्थन के लिए जताया आभार

Subrahmanyam Jaishankar, BJP , Bharatiya Janata Party, Emmanuel Macron, President of France
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 15:16 IST

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पेरिस में मुलाकात की। मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उनका आभार जताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जयशंकर ने लिखा, "फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन उन तक पहुंचाया और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में फ्रांस के मजबूत संदेश के लिए धन्यवाद दिया। हमारी चर्चा में रणनीतिक साझेदारी की विश्वास, सहजता और महत्वाकांक्षा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।"उल्लेखनीय है कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया था और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मजबूती से भारत के साथ खड़े रहने की बात कही थी।

भारत और फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे कर चुके हैं। यह संबंध गहरे विश्वास और प्रतिबद्धता पर आधारित है।विदेश मंत्री 8 से 14 जून तक फ्रांस, बेल्जियम और यूरोपीय संघ की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वह मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा अलग-अलग क्षेत्रों में जारी सहयोग कार्यक्रम को बढ़ाने पर जोर देंगे।

बुधवार को भारत और यूरोपीय संघ ने त्रिपक्षीय सहयोग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो संयुक्त प्राथमिकताओं पर केंद्रित है और तीसरे देशों में पायलट परियोजनाओं का समर्थन करता है।यूरोपीय संघ की ओर से विदेश मंत्री ने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रॉबर्टा मेत्सोला से मुलाकात की। उन्होंने यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि और उपाध्यक्ष काजा कालास के साथ पहली भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता भी की।

कनेक्टिविटी, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी), हरित शिपिंग और स्वच्छ ऊर्जा में भारत-यूरोपीय संघ की भागीदारी को आगे बढ़ाने वाले समझौते पर विदेश मंत्री जयशंकर और अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के लिए यूरोपीय आयुक्त जोसेफ सिकेला की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।दोनों पक्षों ने कहा कि त्रिपक्षीय सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर से ग्लोबल साउथ को लाभ होगा।

विदेश मंत्री जयशंकर ने 9-11 जून तक ब्रुसेल्स की अपनी यात्रा के दौरान बेल्जियम के राजा फिलिप, प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से भी मुलाकात की और उपप्रधानमंत्री तथा विदेश मंत्री मैक्सिम प्रीवोट के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की थी।

 

 

Tags: Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Emmanuel Macron , President of France

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD