Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 सिर्फ एक मील का पत्थर नहीं है, यह एक वैश्विक कल्याण आंदोलन है : प्रतापराव जाधव

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विशाखापत्तनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के ऐतिहासिक योग सत्र में लाखों लोग भाग लेंगे

Prataprao Jadhav, Prataprao Ganpatrao Jadhav, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of AYUSH, International Day of Yoga, IDY, International Day of Yoga 2025, IDY 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 13, 2025, 12:26 IST

आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम आईडीवाई 2025 के भव्य समारोह की औपचारिक शुरुआत है और 21 जून को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम से संबंधित है।

आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के साथ मीडियाकर्मियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने पिछले एक दशक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) की उल्लेखनीय यात्रा की चर्चा की। श्री जाधव ने कहा, "जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी आह्वान के बाद वर्ष 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाया था, तो इसने भारत के पारंपरिक ज्ञान में निहित वैश्विक कल्याण आंदोलन की शुरुआत की।"

श्री जाधव ने याद दिलाया कि वर्ष 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को विश्वभर में असाधारण उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "नई दिल्ली में पहले रिकॉर्ड आयोजन से लेकर मैसूर, न्यूयॉर्क और श्रीनगर में ऐतिहासिक समारोहों तक, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रत्येक आयोजन ने स्वास्थ्य, सद्भाव और शांति की साझा खोज में विविध संस्कृतियों के लोगों को एकजुट किया है।"

श्री जाधव ने इस वर्ष की उपलब्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "जब हम 11वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 केवल एक स्मरणोत्सव भर नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रयासों को बढ़ाने और समाज के सभी वर्गों तक योग की पहुंच को बढ़ाने का एक सामूहिक आह्वान है।" 

उन्होंने कहा कि 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान प्रस्तुत वैश्विक स्वास्थ्य विज़न के अनुरूप है और 'सर्वे सन्तु निरामया' के भारतीय सभ्यतागत लोकाचार को दर्शाता है, जिसका अर्थ है - "सभी रोग मुक्त हों।"

श्री जाधव ने यह भी बताया कि 21 जून 2025 को राष्ट्रीय कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पाँच लाख से अधिक प्रतिभागियों के साथ कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) सत्र का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही, देश भर में एक लाख से अधिक स्थानों पर 'योग संगम' सत्र आयोजित किए जाएंगे, जो इसे इतिहास में सबसे बड़े समन्वित योग प्रदर्शनों में से एक बनाएगा।

उन्होंने “योगआंध्र” अभियान - जो राज्य भर में 10 लाख नियमित योग अभ्यासियों का समुदाय तैयार करने की एक महत्वाकांक्षी पहल है - आरंभ करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार और उसके मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की।

श्री जाधव ने रेखांकित किया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 में 100 दिनों तक चलने वाले दस सिग्नेचर इवेंट यानी प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के साथ तालमेल बिठाने और योग को जीवन के समग्र तरीके के रूप में बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

समावेशिता के लिए योग समावेश से लेकर अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी के लिए योग बंधन तक - ये कार्यक्रम योग को मैट(चटाई) से लेकर आम जनता तक ले जाने के सरकार के रणनीतिक विज़न को दर्शाते हैं। श्री जाधव ने कहा कि दिल्ली, भुवनेश्वर, नासिक और पुदुचेरी में क्रमशः 100 दिवसीय, 75 दिवसीय, 50 दिवसीय और 25 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला के प्रति जनता की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया ने मुख्य कार्यक्रम की ओर अग्रसर होने में अहम योगदान दिया है।

श्री जाधव ने मीडिया से अपील करते हुए कहा, "योग केवल आसन करने और सांस लेने का अभ्यास भर नहीं है - यह जीवन जीने का एक तरीका है। आपके सहयोग से हमारा लक्ष्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को एक ऐसा ऐतिहासिक आयोजन बनाना है जो लाखों लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित करे और एक स्वस्थ, खुशहाल और अधिक सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण में सहायता करे।"

वैश्विक भागीदारी पर अद्यतन जानकारी साझा करते हुए आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए 60 से अधिक देशों ने पहले ही संबंधित कार्यकलाप आरंभ कर दिये हैं। उन्होंने कहा कि विश्व भर में योग के प्रति उत्साही लोग सक्रिय रूप से 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम और दस प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं, जो इस आंदोलन के वास्तविक अंतर्राष्ट्रीय चरित्र को दर्शाते हैं।

आयुष मंत्रालय के विशेष कार्य अधिकारी (आईडीवाई समन्वय) श्री पी एन रंजीत कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में आईडीवाई 2025 के परिमाण, विज़न और कार्यनीति का विवरण देते हुए एक व्यापक प्रस्तुति दी। उन्होंने आईडीवाई आंदोलन की एक दशक की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया, 10 प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी और व्यापक तथा समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों, नागरिक समाज और अंतर्राष्ट्रीय हितधारकों के साथ सहयोगात्मक साझेदारी पर प्रकाश डाला।

प्रस्तुति का समापन इस आकर्षक अवलोकन के साथ हुआ कि किस प्रकार आयुष मंत्रालय डिजिटल उपकरणों, जमीनी स्तर पर लोगों को प्रेरित करने और वैश्विक साझेदारी का उपयोग करके "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" के संदेश को प्रचारित कर रहा है और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को न केवल एक राष्ट्रीय आयोजन बल्कि वैश्विक कल्याण उत्सव के रूप में स्थापित कर रहा है।

 

Tags: Prataprao Jadhav , Prataprao Ganpatrao Jadhav , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of AYUSH , International Day of Yoga , IDY , International Day of Yoga 2025 , IDY 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD