Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अहमदाबाद विमान हादसा : पायलट ने दिया था मे-डे कॉल, टेक-ऑफ के तुरंत बाद प्लेन क्रैश, यहां पढ़ें पूरी टाइमलाइन

Hadsa, Crash, Plane Crash, Air India, Air India Plane Crash, Ahmedabad Plane Crash, Air India Flight AI171
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 12 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 16:53 IST

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान में दो पायलट और 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई वीडियो भी सामने आए हैं, जो दर्दनाक मंजर को बयां कर रहे हैं। 

ऐसे में टाइमलाइन के जरिए आपको घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 ने भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। 

रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान एयरपोर्ट की सीमा के बाहर जमीन पर गिर गया और उसके तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। विमान अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। 

हादसे के समय विमान में केबिन क्रू के 12 सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे। विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमित सभरवाल एक एलटीसी हैं और उनके पास 8,200 घंटे का उड़ान अनुभव है, जबकि को-पायलट के पास 1,100 घंटे का उड़ान अनुभव था।

विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 1 कनाडाई और 7 पुर्तगाली नागरिक सवार थे। इसके अलावा, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी के भी फ्लाइट में सवार होने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस हादसे के बाद घटनास्थल के आसपास की सभी सड़कों को बंद कर दिया गया और बचाव एवं राहत अभियान के लिए मौके पर फायर बिग्रेड समेत रेस्क्यू टीम भेजी गई।

इसके अलावा, अस्पताल में करीब 1,200 बेड का इंतजाम किया गया। साथ ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, जो कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए विजयवाड़ा में थे, विमान दुर्घटना की खबर मिलते ही तुरंत अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद हादसे को लेकर गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात की। साथ ही उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की।

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने उनसे अहमदाबाद जाने के लिए कहा है। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा है कि विमान दुर्घटना के बाद प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जाए। दूसरी ओर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (एसवीपीआईए) प्रवक्ता ने बताया कि एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद फिलहाल चालू नहीं है। 

अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। इस हादसे को लेकर एयर इंडिया की तरफ से बताया गया, "फ्लाइट एआई171 अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी। आज 12 जून को दुर्घटना का शिकार हुई है। हम अभी विवरण की जांच कर रहे हैं और इस मामले में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' और एयर इंडिया की वेबसाइट पर अधिक जानकारी साझा करेंगे।"

 

Tags: Hadsa , Crash , Plane Crash , Air India , Air India Plane Crash , Ahmedabad Plane Crash , Air India Flight AI171

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD