Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आप विधायकों ने काम करके दिखाया, आपका भी काम हो इसलिए संजीव अरोड़ा को वोट दें : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल की लोगों से अपील - आप संजीव अरोड़ा को विधायक बनाएं, हम उन्हें मंत्री बनाएंगे, फिर लुधियाना पश्चिम का विकास तेजी से होगा : केजरीवाल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, Sanjeev Arora, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 12, 2025, 12:14 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम में आप उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने वार्ड नंबर- 57 के पिंड सुनेत में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और लोगों से अपने उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को जिताने की अपील की।

कार्यक्रम में पार्टी समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो पंजाब के लिए आम आदमी पार्टी के विजन में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। जनसभा के दौरान आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के अलावा पार्टी के कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद थे।

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लोगों के भारी समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। केजरीवाल ने आप विधायक की जीत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "यदि आप अपने और अपने इलाके के सभी काम करवाना चाहते हैं, तो केवल आप विधायक ही यह सुनिश्चित कर सकता हैं। यदि आप अन्य दलों के उम्मीदवार को वोट देते हैं, तो आपके सभी काम रुक जाएंगे।"

केजरीवाल ने लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने में संजीव अरोड़ा के महत्वपूर्ण प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मार्च में भगवंत मान और मैं आपके निर्वाचन क्षेत्र के एक गांव में गए थे, जहां हमें पता चला कि रजिस्ट्री के मामले लंबे समय से लंबित हैं। मैंने संजीव अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी और दो महीने के भीतर 70 प्रतिशत से अधिक रजिस्ट्रियां हो गईं। 

उन्होंने आश्वासन दिया कि अरोड़ा के निर्वाचित होने के बाद एक महीने के भीतर बाकी 30 प्रतिशत रजिस्ट्री भी पूरी हो जाएंगी। केजरीवाल ने लोगों को कांग्रेस उम्मीदवार आशु को वोट न देने की नसीहत देते हुए कहा, "यदि आप आशु को वोट देते हैं, तो आपके सारे काम रुक जाएंगे। वह विकास के लिए फंड तो नहीं ला सकतें, वह केवल भगवंत मान को गालियां दे सकते हैं।"

केजरीवाल ने अरोड़ा की विनम्रता और सुलभता की प्रशंसा करते हुए उन्हें गुरु साहिबों की शिक्षाओं का पालन करने वाला और हमेशा लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को वोट दें जिससे आप कभी भी मिल सकें और जो आपके लिए काम करे। अहंकारी व्यक्ति को चुनकर आपको क्या मिलेगा जो आपके पहुंच से भी बाहर है!

केजरीवाल ने आज फिर घोषणा की और वादा किया कि चुनाव जीतने पर संजीव अरोड़ा को पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।केजरीवाल ने कहा, "आप संजीव अरोड़ा को विधायक बनाएं, हम उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाएंगे। मंत्रियों के पास अपने फंड और शक्तियां होती हैं। वह उस पैसे और पद का इस्तेमाल लुधियाना पश्चिम के विकास के लिए करेंगे।"

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा, "अन्य सरकारों के विपरीत जो अपने अंतिम कुछ महीनों में काम करना शुरू करती हैं, हमने पहले दिन से ही काम करना शुरू कर दिया।" उन्होंने आप सरकार के नेतृत्व में हुए कार्यों को बताया जिसमें मुख्य रूप से 54,154 नौजवानों को सरकारी नौकरी देने का जिक्र किया। 

मान ने कहा, "पहले, सरकारी नौकरी सिफारिश के आधार पर दी जाती थीं, अब योग्यता के आधार पर दी जा रही है।" मान ने मतदाताओं से आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा का समर्थन करने की अपील की और चुनाव से पहले ही कई सार्वजनिक मुद्दों को संबोधित करने के उनके ट्रैक रिकॉर्ड को बताया। 

उन्होंने कहा कि संजीव अरोड़ा ने कुछ ही महीनों में सुनेत गांव समेत अन्य जगहों के 70 प्रतिशत से अधिक रजिस्ट्रियों का समाधान किया और शेष काम भी कुछ ही समय में पूरा हो जाएगा। उन्होंने अरोड़ा के परोपकारी प्रयासों की भी प्रशंसा की और दिल्ली में एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए ₹16 करोड़ जुटाने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया। 

उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि अरोड़ा के विधायक बनने के बाद लुधियाना पश्चिम में बेमिसाल विकास होगा। विपक्षी उम्मीदवारों का जिक्र करते हुए मान ने मतदाताओं से सभी विकल्पों के बारे में गंभीरता से सोचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "अहंकारी व्यक्ति को वोट न दें। उन्हें वोट दें जो आपके और आपके बच्चों के भविष्य की परवाह करते हैं। 

गुंडों और भ्रष्ट नेताओं को वोट देने से आपको नुकसान होगा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की निष्क्रियता और सार्वजनिक मुद्दों के प्रति उदासीनता के लिए आलोचना की और कहा कि वे जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं।मान ने कहा, "अब हमारे सरकारी स्कूल बेहतरीन नतीजे दे रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक चालू हैं और व्यवसायों के लिए भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के नहरी पानी के उपयोग की दक्षता और कोयला खदानों के पुनरुद्धार में प्रगति का भी जिक्र किया, जो आप सरकार के तहत राज्य की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं के खतरे से निपटने, आर्थिक विकास सुनिश्चित करने और हरियाणा के साथ जल विवाद सहित पंजाब के तमाम अधिकारों की रक्षा करने के लिए आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हमारे इरादे स्पष्ट हैं। हमारा ध्यान पंजाब और पंजाबियों के कल्याण पर है। 

हम जो भी निर्णय लेते हैं, वह हमारे लोगों के सर्वोत्तम हित में होता है।" मान ने लोगों से 19 जून को आप उम्मीदवार को वोट देने और संजीव अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की, साथ ही वादा किया कि लुधियाना पश्चिम के विकास को और गति देने के लिए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। 

मान ने कहा कि आपका हम पर भरोसा बदलाव लेकर आया है। आगे हम सब मिलकर पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , Sanjeev Arora , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD