Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने स्टॉकहोम सम्मेलन में दिया सम्बोधन

विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ चुनाव प्रबंधन को लेकर की बातचीत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 16:58 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने कहा है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनाव आयोग निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव सम्पन्न करवाता है जिसमें राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का भी अहम रोल होता है। भारत के चुनाव प्रबंधन की जानकारी प्राप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान द्वारा स्टॉकहोम में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अपना सम्बोधन दिया। 

इसके अलावा उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत की। साथ ही वे स्वीडन में रह रहे अप्रवासी भारतीयों से भी रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि सीईसी ने प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) और भारत के विदेशी नागरिकों (ओसीआई) के बीच समावेशी भागीदारी और नागरिक जुड़ाव पर चुनाव आयोग के फोकस को दोहराया। 

उन्होंने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण प्रणाली और डाक मतपत्र प्रबंधन प्रणाली (ईटीपीबीएमएस) के इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन जैसी पहलों पर प्रकाश डाला, जिसका उद्देश्य विदेशों की अधिक भागीदारी को सक्षम बनाना है। श्री ज्ञानेश कुमार ने चुनाव प्रबंधन में भारत के नेतृत्व को रेखांकित किया।  इस सम्मेलन में लगभग 50 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 100 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिसका आयोजन स्वीडिश विदेश मंत्रालय, स्वीडिश चुनाव प्राधिकरण और ऑस्ट्रेलियाई चुनाव आयोग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (इंटरनेशनल आईडीईए) द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत मुख्य चुनाव आयुक्त ने जिन देशों के मुख्य चुनाव आयुक्तों के साथ बातचीत की है उनमें यूनाइटेड किंगडम, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मैक्सिको, मंगोलिया, मोल्दोवा, लिथुआनिया, मोरिशियस, जर्मनी, यूक्रेन, क्रोशिया और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। मुख्य फोकस क्षेत्रों में गलत सूचना, डिजिटल व्यवधान, चुनावी सुरक्षा, जलवायु संबंधी जोखिम और चुनावों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका शामिल है। 

भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान, IIIDEM भी चुनावी प्रबंधन उत्कृष्टता के लिए एक प्रमुख संस्थान के रूप में उभर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में आईआईआईडीईएम के महानिदेशक श्री राकेश वर्मा, उप महानिदेशक (विधि) श्री विजय कुमार पांडे और प्रमुख सचिव श्री राहुल शर्मा सहित चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

 

Tags: Pankaj Agarwal , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD