Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

सांसद अरोड़ा ने शहर में 70 दिनों में हुए विकास कार्यों पर डाला प्रकाश

Sanjeev Arora, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 11:42 IST

लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने राजगुरु नगर (वार्ड नंबर 58) के निवासियों के साथ चुनावी बैठक की। इस बैठक को संबोधित करते हुए अरोड़ा ने बतौर राज्यसभा सांसद अपने तीन साल के कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया और शहर में 70 दिनों में हुए चौगुने विकास कार्यों का भी ब्यौरा दिया। 

उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से 30 साल से लंबित इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की छह योजनाएं- राजगुरु नगर, महर्षि वाल्मीकि नगर, शहीद भगत सिंह नगर, भारत नगर एक्सटेंशन, संत ईशर सिंह नगर और सुखदेव एन्क्लेव नगर निगम को हस्तांतरित की गई।अरोड़ा ने कहा कि उनके प्रयासों से 75 साल बाद लाल लकीर के करीब 1600 निवासियों को मालिकाना हक मिला है और हीरो बेकरी पुल पर दोनों तरफ आवाजाही शुरू हो गई है, जिस के लिए 5 साल से मांग की जा रही थी। 

इसके अलावा स्थानीय निवासियों के लिए शहीद भगत सिंह नगर और मॉडल टाउन एक्सटेंशन में दो सामुदायिक केंद्रों का उद्घाटन किया गया। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके प्रयासों से ऋषि नगर के एक्स वाई जेड ब्लॉक में 2016 संपत्तियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है - यह कार्य 40 वर्षों से लंबित था। अपनी उपलब्धियों पर अधिक प्रकाश डालते हुए अरोड़ा ने कहा कि 15 एडवांस्ड सुपर सक्शन मशीनों के माध्यम से निवासियों को सीवरेज की समस्या से राहत मिली है। 

बिजली की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से शहर भर में लगभग 250 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। साथ ही, उन्होंने बेहतर परिवहन के लिए शहर में 250 किलोमीटर सड़कों के निर्माण और मरम्मत के अलावा सार्वजनिक सुरक्षा और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में 8,200 स्ट्रीट लाइटें लगाने की सुविधा प्रदान की।अरोड़ा ने कहा कि शहर के पार्कों का भी नवीनीकरण किया गया है और इसके अलावा इस्कॉन जनपथ के सामने वाली सड़क का नाम बदलकर 'एसी भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद मार्ग' कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि मच्छरों और डेंगू के खतरे से निपटने के लिए शहर भर में फॉगिंग काफी पहले (2.5 महीने पहले) शुरू कर दी गई थी।अपनी उपलब्धियों के अलावा, अरोड़ा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार की उपलब्धियों और “जन-हितैषी” नीतियों और कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से 19 जून को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की ताकि और अधिक विकास हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी उपचुनाव में जीतने पर वे चार गुना अधिक काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी और नगर पार्षद सतनाम सिंह सनी मास्टर भी मौजूद थे।

 

Tags: Sanjeev Arora , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD