Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल: अनुराग सिंह ठाकुर

साल दर साल कैलेंडर बदलता रहा, भारत आगे बढ़ता रह: अनुराग सिंह ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Jatinder Pal Malhotra, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 17:44 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की केंद्र सरकार के 11  वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विकसित भारत का अमृतकाल-- सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संबंध में हमीरपुर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश कार्यालय कमलम में एक  प्रेस वार्ता को संबोधित किया। 

इस वार्ता में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, मेयर हरप्रीत कौर बबला,  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चन्द जैन, सह संयोजक मनीष शर्मा , नरेश अरोड़ा, इंदिरा सिंह,तथा अभय झा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है। 

हमारी सीमाएं सुरक्षित है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास ,सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है । आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है ।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों  का सम्मान तक किया जाता रहा था”

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। 

मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व में भारत सर्व समाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मोदी जी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं। 

यही वजह है कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है”

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई हैं। 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं। वहीं, MBBS सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं। मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है। 

स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन (12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण) व प्रधानमंत्री जन धन योजना (55.22 करोड़ बैंक खाता), 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (51.06 करोड़ नागरिक नामांकित), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (52.5 करोड़ से ज्यादा का लोन स्वीकृत), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (23.64 करोड़ नागरिक नामांकित), 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( 10.33 करोड़ महिलाएं लाभान्वित), 2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड (40 कोड से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी), 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( 11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु 368 लाख करोड़ रुपए वितरित), 2020 में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना (81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुक्त राशन) ने भारत के आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” प्रधानमंत्री की अंत्योदय की नीति का को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।  उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत को विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है आज से  प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प  से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है। 

जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा है अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। 

इन सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा देश के आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की मुहिम में जोड़ने हेतु चंडीगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश जिला मंडल मोहल्ला चौपाल तथा बूथ स्तर तक की योजनाएं बनाई गई है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे तथा लोगों से भी विकसित भारत बनाए जाने के संकल्प करवाएंगे जिससे विकसित भारत के संकल्प में आम जनता की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सके।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Jatinder Pal Malhotra , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD