Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. एल. मुरुगन ने पुडुचेरी विधानसभा में पेपरलेस नेवा प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

डिजिटल शासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देना

Dr Loganathan Murugan, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr L Murugan, NeVA, Lieutenant Governor of Puducherry, K Kailashnathan, Chief Minister of Puducherry, N Rangasamy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुडुचेरी , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 12:48 IST

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 09 जून 2025 को पुदुचेरी विधानसभा के लिए नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (एनईवीए) का उद्घाटन किया। यह पारदर्शी, कुशल और पर्यावरण-अनुकूल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

इस उद्घाटन समारोह में पुदुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन, मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी और विधानसभा अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम भी उपस्थित रहे। इस उद्घाटन के साथ, पुदुचेरी देश का 19वां विधानमंडल बन गया है जिसने एनईवीए प्लेटफॉर्म को अपनाया है। 

यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह पहल, जो कागज़ रहित विधायी कार्यप्रणाली को सक्षम बनाती है, संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा शत-प्रतिशत केंद्रीय सहायता के अंतर्गत वित्तपोषित है। केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “एनईवीए एक परिवर्तनकारी पहल है जो विधायी कार्यवाही तक वास्तविक समय में पहुंच सुनिश्चित करती है और हमारे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाती है। 

यह ‘एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन’ के सिद्धांत को दर्शाती है, जैसे कि ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ और प्रस्तावित ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे ऐतिहासिक सुधार। लोगों को यह जानने और देखने का अधिकार है कि कानून कैसे बनाए जाते हैं।”

मंत्री महोदय ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते दशक की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला, जैसे:

• भारत का डिजिटल लेन-देन में दूसरा सबसे बड़ा देश बनना,

• डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन,

• आत्मनिर्भर भारत के तहत तकनीकी प्रगति, जिससे रक्षा आयातों में 50 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने बुनियादी ढांचे के विकास और सामाजिक पूंजी को भारत की प्रगति के दो प्रमुख स्तंभ का जिक्र करते हुए, 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य में विश्वास जताया। पुदुचेरी के उपराज्यपाल ने एनईवीए की शुरुआत को एक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे न केवल विधायी कार्यप्रणाली का डिजिटलीकरण होगा, बल्कि कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग भी संभव होगी, जिससे जनता की पहुंच और पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पहल से हर वर्ष 3–5 टन कागज की बचत होगी, जिससे डिजिटल इंडिया, गो ग्रीन और गुड गवर्नेंस जैसे अभियानों को समर्थन मिलेगा। अधिकारियों ने विधायकों और कर्मचारियों को एनईवीए की विशेषताओं का प्रशिक्षण देने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

इस एप्लीकेशन के सहज क्रियान्वयन के लिए जागरूकता अभियान और क्षमता निर्माण सत्र आयोजित किए जाएंगे। एनईवीए, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक मिशन मोड परियोजना है, जिसका उद्देश्य सभी विधानसभाओं को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाना है, जिससे विधायी कार्यवाही कागज़ रहित, प्रभावी और आमजन के प्रति केंद्रित हो सके।

 

Tags: Dr Loganathan Murugan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr L Murugan , NeVA , Lieutenant Governor of Puducherry , K Kailashnathan , Chief Minister of Puducherry , N Rangasamy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD