Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, बोले- 'अपने घर लौट आया हूं'

Navjot Singh Sidhu, The Kapil Sharma Show, TV, OTT, Television, Entertainment, The Great Indian Kapil Show, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 17:02 IST

कपिल शर्मा का लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। इस बीच शो के मेकर्स ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, इस नए सीजन में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी हो रही है। इस पर सिद्धू का कहना है कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह फिर से अपने घर लौट रहे हैं। 

शो में अपनी वापसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आना मेरे लिए ऐसा है जैसे मैं फिर से अपने घर वापस आ रहा हूं। यह मेरे लिए एक बहुत खास मौका है। हमने लोगों की आवाज सुनी है, बहुत सारे फैंस और शुभचिंतक जो हमारी बातचीत को पसंद करते हैं, हमें साथ में देखना चाहते थे। 

मुझे बहुत खुशी है कि नेटफ्लिक्स इतने अच्छे लोगों को एक साथ ला रहा है और इस सीजन में हम दर्शकों के लिए खूब अच्छा प्रदर्शन करेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "मुस्कुराने के लिए आपको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ता, लेकिन एक मुस्कुराहट की कीमत करोड़ों रुपए के बराबर होती है। 

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' एक ऐसा माध्यम है जो लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है। मुझे फिर से इस शो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस हो रहा है।" उन्होंने शेर भी सुनाया, "गुरु, हमने मिलकर यह आशियाना सजाया है। गुजरा जमाना फिर से लौटके आया है, मैं यूं ही नहीं पहुंचा हूं यहां पर दोबारा, मुझे खींचकर जनता का प्यार लाया है।"

नवजोत सिंह सिद्धू इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में लाफ्टर क्वीन अर्चना पूरन सिंह के बगल में बैठे नजर आएंगे। नेटफ्लिक्स और कपिल ने इस महीने फैंस से वादा किया था- 'हर फनीवार बढ़ेगा हमारा परिवार।' नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने कहा, "हमने वादा किया था कि हर शुक्रवार हमारा परिवार बढ़ेगा, और मैं बहुत खुश हूं कि सिद्धू पाजी भी इस परिवार का हिस्सा बन गए हैं, साथ में अर्चना जी भी हैं। 

अब हम सब मिलकर खूब सारी मजेदार बातें, शायरी और मस्ती करेंगे। माहौल तैयार है, तो जुड़े रहिए क्योंकि इस सीजन में जोक्स और हंसी दोनों तीन गुना बढ़ गए हैं।" शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, और कीकू शारदा भी हैं। शो का तीसरा सीजन 21 जून को नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा।

 

Tags: Navjot Singh Sidhu , The Kapil Sharma Show , TV , OTT , Television , Entertainment , The Great Indian Kapil Show , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD