Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

श्री श्री रविशंकर ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का किया समर्थन, देश की प्रगति के लिए जरूरी कदम बताया

Sri Sri Ravi Shankar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 13:32 IST

आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने 'वन नेशन-वन इलेक्शन' का समर्थन करते हुए इसे देश की प्रगति के लिए जरूरी कदम बताया। उन्होंने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने के चलते अधिकारियों का पूरा समय इलेक्शन की ड्यूटी में निकल जाता है और वे अपना काम नहीं कर पाते हैं। 

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बहुत जरूरी है। बार-बार चुनाव के चलते अधिकारियों की ड्यूटी लगती रहती है। पंचायत चुनाव, नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के चलते अधिकारी काम नहीं कर पाते थे। 

चुनाव की ड्यूटी में ही सारा वक्त निकल जाता था। इसी तरह से राजनेताओं की भी समस्या होती थी। एक चुनाव खत्म होते ही दूसरी जगह चुनावी रैलियों में जाना पड़ता था। देश को तेजी से प्रगति पथ पर लाने के लिए 'वन नेशन-वन इलेक्शन' बहुत जरूरी है। 

पीएम मोदी का विजन है 'वन नेशन-वन इलेक्शन'। इसको लेकर सभी विधियां शुरू हुई हैं, यह देश की प्रगति के लिए अति आवश्यक है। ऐसे ही न्यायालय में सुधार लाने की आवश्यकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सरकार इस पर काम करेगी और देश को और ऊंचाई पर ले जाएगी।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन हो, इसके लिए हमारे अंदर मजबूती और एकता होनी चाहिए। अपनी ही संस्कृति और विरासत पर भरोसा होना चाहिए। पिछले 11 साल में हमारे जनमानस में यह बदलाव हुआ है। यह बहुत सराहनीय है। 

साथ ही साथ पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू किया, जिसके जरिए सीधे लोगों से बात की। देश में जो अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं, हर तबके के लोगों को अपने भाव व्यक्त करने के लिए एक मंच मिल रहा है और राष्ट्रीयता से जुड़ने का एक मौका मिल रहा है। 

इस तरह के प्रोजेक्ट देश में चलते रहें तो भारत अवश्य विश्व शक्ति के रूप में उभरेगा। श्री श्री रविशंकर ने पिछड़े सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश सहित देश के सीमावर्ती गांवों में परिवर्तन सराहनीय है।

सरकार के साथ मिलकर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन कई गांवों में विकास परियोजनाओं पर काम कर रहा है। सरकार ने वहां के लोगों की आधारभूत जरूरतें, जैसे बिजली पहुंचाने और सड़कें बनाने का काम किया है। यह बहुत सराहनीय है। हम इतने साल से सीमावर्ती इलाकों को भूल ही गए थे। 

सीमावर्ती गांवों का विकास बहुत जरूरी है। वहां पर भी सरकार ने मुहिम छेड़ी है, जो प्रशंसनीय है। केंद्र सरकार का नारा है, 'सबका साथ, सबका विकास'। इस दिशा में भी काम किया जा रहा है, युवाओं या आंत्रप्रेन्युअर्स का हौसला काफी बढ़ा है। यह देश की प्रगति के लिए बहुत आवश्यक है।

 

Tags: Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD