Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने श्री श्री रविशंकर से भेंट की

प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई विस्तृत चर्चा

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Sri Sri Ravi Shankar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

बंगलुरू , 20 May 2026

Last updated on: May 20, 2026, 16:47 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना और उन्होंने आश्रम में गौसेवा भी की।

श्री श्री रविशंकर के साथ भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा प्राकृतिक खेती से पैदा की फसलों पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। 

उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को बाजार में रसायनमुक्त उत्पाद सुगमता से उपलब्ध हो रहे हैं तथा किसानों को अपने उत्पाद के अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। श्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘गोपाल योजना’ के तहत निजी गौ-सदनों में आश्रित गौवंश के लिए दिए जाने वाली अनुदान राशि को 700 रुपये प्रति गौवंश प्रतिमाह से बढ़ाकर 1200 रुपये किया है। 

बजट 2026-27 में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए कई नए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में राज्य सरकार ने कई गौ-अभ्यारण्य और बड़े गौ-सदनों की स्थापना की है। प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्थाओं, गैर-सरकारी संगठनों तथा इच्छुक उद्योग समूहों को किसी भी सरकारी गौ-सदन या गौ-अभ्यारण्य को गोद लेने की अनुमति दी जाएगी।

श्री श्री रविशंकर जी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती, गौ संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Sri Sri Ravi Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD