Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेसी नेताओं समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता हुए पार्टी में शामिल

आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी को पार्टी में कराया शामिल

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi, Sanjeev Arora, Dr Sunny Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, Ludhiana West by election
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 11:28 IST

लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। शनिवार को शहर के दर्जनों कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पार्टी नेता डॉ सनी आहलूवालिया और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया।

लुधियाना के वार्ड नंबर- 72 से कांग्रेस उपाध्यक्ष शामलाल भगत पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ सहयोगी देवराज भगत, अश्विनी भगत, राम भगत, जगदीश भगत, रवि भगत, विशंभर भगत, राजिंदर रिंकू, राजकुमार भगत, रोहित भगत, अमन भगत, वासुदेव भगत, किशन भगत भी आप में शामिल हुए। वहीं भगत समाज के नेता और शिवराज सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भगत भी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ उनके सहयोगी रवि भगत, किशन लाल भगत, बब्बु भगत, मदन चहल, केवल किशन, अरूण जोगी, मोहित भगत, शिवचंद, सुनील भगत, मोहित भगत, मनजीत कुमार ने भी आप की सदस्यता ग्रहण की।

इनके अलावा शहर के की युवा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भी आप परिवार का हिस्सा बनें। इनमें पंकज मेहता, पियूष शर्मा, हरजीत अरोड़ा, परमिंदर सिंह, संजीव अग्रवाल केतन अग्रवाल, हनी सिंह बोहट, शैरी सिंह बोहट, सुरेश बिड़ला, विक्की एकलव्य, विकास, अक्षय, विशाल गोपाल, शुभम, सनी गहलोत, रवि, रोहित अटवाल और तुषार गौरव के नाम प्रमुख है।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए शैरी कलसी ने सभी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और कहा, "आम आदमी पार्टी की नीतियों और कामों से प्रभावित होकर विभिन्न पार्टीयों के नेता लगातार 'आप' में शामिल हो रहे हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी में शामिल होने से उपचुनाव में हमें निश्चित तौर पर बड़ी मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार बिना भेदभाव के सभी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है। वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि आप सरकार के क्रांतिकारी कामों को देखकर विरोधी पार्टियां डरी हुई है। कलसी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई एजेंडा नहीं है। इसलिए वे रोज घटिया राजनीति और तिकड़म करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अंदरखाते कांग्रेस का सहयोग कर रही हैं। दोनों आपस में मिले हुए हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि पंजाब में कोई तीसरी पार्टी राजनीति करें।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गरीबों के मसीहा हैं। उन्होंने गरीबों दलितों और वंचितों के लिए पिछले तीन साल में ऐतिहासिक काम किए हैं। इसलिए पंजाब के गरीब और पिछड़े लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं। आप पंजाब के महासचिव डॉ सनी आहलूवालिया ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता रोज आपस में लड़ते रहते हैं। उनके उम्मीदवार भारत भूषण आशु इतने अहंकारी हैं कि वे यहां के सांसद और अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की भी इज्जत नहीं करतें। पिछली बार भी लोगों ने उनके अहंकार को हराया था। इस बार भी लोग उनको सबक सिखाएंगे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi , Sanjeev Arora , Dr Sunny Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , Ludhiana West by election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD