Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अपराजिता सारंगी ने विदेश मंत्री को दी ब्रीफिंग, कहा- प्रतिनिधिमंडल ने विदेश में मजबूती से रखी भारत की बात

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Subrahmanyam Jaishankar, BJP, Bharatiya Janata Party, Salman Khurshid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 17:03 IST

भाजपा नेता और सांसद अपराजिता सारंगी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि विदेश मंत्री के कार्यालय से निमंत्रण मिलने के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने विदेश मंत्री से मुलाकात की।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न देशों में अपने अनुभवों को विस्तार से विदेश मंत्री के सामने रखा। सारंगी ने कहा, "हमने हर देश में हुए अनुभवों को विस्तार से बताया। विदेश मंत्री ने भी इसमें खासी रुचि दिखाई और कई सवाल पूछे। हमने सभी बातें स्पष्ट रूप से उनके सामने रखीं।"

उन्होंने आगे कहा कि अब विदेश मंत्रालय इस पर विचार करेगा और अगले कदम तय करेगा। सारंगी ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बैठक में माहौल बहुत सौहार्दपूर्ण रहा। बैठक में कांग्रेस नेता सलमान खुरशीद और सीआईपीएम के जॉन ब्रिटास सहित अन्य सांसद भी मौजूद थे।उन्होंने कहा, "हम सबके बीच भाईचारा और एकजुटता साफ नजर आई।"विपक्ष द्वारा प्रतिनिधिमंडल और विशेष सत्र को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी सारंगी ने अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा कि विशेष सत्र की मांग अब प्रासंगिक नहीं है, क्योंकि मानसून सत्र की तारीखें पहले ही घोषित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा, "परसों और कल सुबह तक विशेष सत्र की बात थी, लेकिन अब तिथियां आ गई हैं, इसलिए यह मुद्दा अप्रासंगिक है।"सारंगी ने प्रतिनिधिमंडल के कामकाज का बचाव करते हुए कहा कि इसने अपना काम पूरी जिम्मेदारी से किया। हमने विदेश मंत्रालय को पूरी ब्रीफिंग दे दी है। जब हम विदेश गए, तो सभी सांसद भारत की एकजुट आवाज बनकर गए। 

हमने एक भाषा में भारत की बात को मजबूती से दुनिया के सामने रखा। वहां माहौल बहुत सौहार्दपूर्ण था।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनके मन में कोई शंका है, तो उन्हें अपने उन सदस्यों से पूछना चाहिए जो इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।उन्होंने विपक्ष के रवैये को 'ओछी राजनीति' करार दिया और कहा, "अगर कुछ लोग वापस लौटकर अलग तरह की बातें कर रहे हैं, तो यह उनकी राजनीति है।"सारंगी ने जोर देकर कहा कि विदेश में प्रतिनिधिमंडल ने एकजुट होकर भारत का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा और बैठक में भी सभी सांसदों के बीच अच्छा तालमेल दिखा।

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Subrahmanyam Jaishankar , BJP , Bharatiya Janata Party , Salman Khurshid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD