Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

किरेन रिजिजू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंत्रालय के विशेष वृक्षारोपण अभियान - 'एक पेड़ माँ के नाम' का नेतृत्व किया

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, World Environment Day, Ek Ped Maa Ke Naam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 18:19 IST

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय (एमओएमए) ने आज केंद्रीय वक्फ भवन, साकेत, नई दिल्ली में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के तहत एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने किया। 

इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्र शेखर कुमार तथा मंत्रालय और केंद्रीय वक्फ परिषद के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। 

भावनात्मक श्रद्धांजलि के साथ ही साथ पर्यावरणीय जिम्मेदारी के मिश्रण वाली इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। श्री किरेन रिजिजू ने मीडिया को संबोधित करते हुए पारिस्थितिकीय संरक्षण की दिशा में विश्‍व में भारत की नेतृत्वकारी भूमिका को रेखांकित किया।

श्री रिजिजू ने कहा कि भारत वृक्षारोपण अभियान आदि के माध्यम से हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम केवल पर्यावरण के संरक्षण के लिए ही प्रतिबद्ध नहीं हैं, बल्कि हम पारिस्थितिकीय संतुलन की पुनः प्राप्ति और बहाली के लिए भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने केंद्रीय वक्फ परिषद (सीडब्ल्यूसी) जैसी अल्पसंख्यक संस्थाओं को सशक्त बनाने और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से निरंतर किए जा रहे प्रयासों को भी रेखांकित किया। हाल की विधायी प्रगति का उल्लेख करते हुए, उन्होंने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन के लिए कानूनी और प्रशासनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाले वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य केंद्रीय वक्फ परिषद को समुदाय की सेवा में अधिक मजबूत और उत्तरदायी बनाना है।” बातचीत के दौरान, श्री रिजिजू ने ‘उम्मीद’ केंद्रीय पोर्टल के आगामी लॉन्च की घोषणा की, जो 6 जून, 2025 को लाइव होने वाला है। यह पोर्टल वक्फ संपत्तियों के डिजिटलीकरण और पंजीकरण की सुविधा प्रदान करते हुए पारदर्शिता, शासन और उपयोग को संवर्धित करेगा। 

उन्होंने आग्रह किया, “राज्य सरकारों और वक्फ बोर्डों को सक्रिय रूप से डेटा अपलोड और प्रबंधित करना चाहिए ताकि 9 लाख से अधिक वक्फ संपत्तियों का खासकर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सार्थक उपयोग सुनिश्चित किया जा सके ।”

श्री रिजिजू ने हाल ही में बेंगलुरु में हुई दुखद घटना के पीड़ितों के प्रति भी संवेदना व्यक्त की। पौधारोपण अभियान में मंत्रालय के सभी स्तरों की ओर से सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस पहल की भावनात्मक और प्रतीकात्मक गहराई का समर्थन करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए। 

यह अभियान केवल औपचारिक संकेत भर नहीं, बल्कि टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देने और प्रकृति के साथ समाज के बंधन को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम था। मंत्रालय द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाना पर्यावरण संरक्षण, समावेशिता और उत्तरदायी शासन के प्रति अपनी व्यापक प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , World Environment Day , Ek Ped Maa Ke Naam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD