Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

डॉ. एल. मुरुगन ने वियतनामी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

भारत और वियतनाम मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे

Dr Loganathan Murugan, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr L Murugan, Nguyen Trong Nghia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 18:04 IST

भारत और वियतनाम ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन और वियतनाम के उच्च अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के दौरान मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति प्रकट की। 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) के पोलित ब्यूरो सदस्य और सीपीवी के केंद्रीय सूचना, शिक्षा और जन एकजुटता आयोग के अध्यक्ष महामहिम श्री गुयेन ट्रोंग न्घिया ने किया। बैठक में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सचिव (आई एंड बी) श्री संजय जाजू ने भी भाग लिया।

भारत और वियतनाम के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मधुर द्विपक्षीय संबंध हैं। वर्ष 2022 में दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाई। वर्ष 2016 में भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के स्तर तक बढ़ाया गया था। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन, 2025 (1-4 मई, 2025) में वियतनाम के बड़े प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी की सराहना की। महामहिम श्री गुयेन ट्रोंग न्घिया ने दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की प्रभावशाली वृद्धि की सराहना की और दोनों देशों के बीच मजबूत मित्रता और साझेदारी पर जोर दिया। 

दोनों देशों के मीडिया संगठनों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। दोनों देशों ने साझा बौद्ध विरासत सहित अपने प्रगाढ़ सभ्यतागत संबंधों पर बल दिया और अपने बहुआयामी सहयोग को और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से काम करने पर सहमति व्यक्त की।

 

Tags: Dr Loganathan Murugan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr L Murugan , Nguyen Trong Nghia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD