Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से मिले रिचर्ड मार्ल्स

रणनीतिक साझेदारी तथा रक्षा सहयोग पर चर्चा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Richard Marles, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 14:11 IST

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में संपन्न ऑस्ट्रेलिया के संघीय चुनावों में लेबर पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर उप-प्रधानमंत्री मार्ल्स को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर इस सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में रक्षा औद्योगिक सहयोग, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, महत्वपूर्ण खनिजों, और नई तथा उभरती तकनीकों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने इस बात को दोहराया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करता रहेगा।उप-प्रधानमंत्री मार्ल्स ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया के पूर्ण समर्थन को भी दोहराया।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को इस वर्ष भारत में आयोजित होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया।पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारे सहयोग को गहराने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण हमारी साझेदारी का आधार है।”

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मार्ल्स के साथ हुई बैठक को बेहद उपयोगी और व्यापक बताया। उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा की। द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को सशक्त बनाने में उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और नेतृत्व, हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है।”

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के प्रति भारत की सख्त प्रतिक्रिया को लेकर ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए निर्विवाद समर्थन के लिए भारत आभारी है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Richard Marles , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD