Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

एसीएस, डॉ. सुमिता मिश्रा ने एडीए और डीडीए के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति शुरू की

Dr Sumita Misra, Haryana Admin, Haryana, Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 18:51 IST

हरियाणा सरकार ने आज सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए ) और उप जिला अटॉर्नी (डीडीए) के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति शुरू की। इस पहल का औपचारिक उद्घाटन आज हरियाणा की गृह, जेल ,आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली को निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से इन रिक्तियों को व्यवस्थित रूप से भरने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण नीति में विशेष रूप से सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) और उप जिला अटॉर्नी (डीडीए) कैडर के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में 185 एडीए कर्मचारी हैं, जिनमें से 117  को "डीम्ड " स्थानांतरण के लिए और 68 ने वॉलंटरी (स्वैच्छिक) स्थानांतरण का विकल्प चुना है। डीडीए कैडर के लिए 31 कर्मचारी हैं, जिनमें से 15 "डीम्ड" स्थानांतरण और 16 वॉलंटरी (स्वैच्छिक) आवेदक हैं। उन्होंने बताया कि डीडीए कैडर के 84% कर्मचारियों और एडीए कैडर के 76% कर्मचारियों को उनके द्वारा चुने गए पहले पांच पसंदीदा स्टेशनों में से अपना स्टेशन मिल गया है।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस अवसर पर बताया कि ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की यह पहल सुशासन और कर्मचारी-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रशासनिक आधुनिकीकरण के व्यापक उद्देश्य को प्रदर्शित करता है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म कर्मचारियों और विभाग दोनों को कई लाभ प्रदान करेगा।यह मैनुअल हस्तक्षेप को समाप्त करता है, प्रशासनिक आवश्यकताओं और व्यक्तिगत प्राथमिकताओं दोनों को ध्यान में रखते हुए पूर्वनिर्धारित मानदंडों के आधार पर समय पर स्थानांतरण सुनिश्चित करता है। 

कर्मचारी अब पोर्टल के माध्यम से स्वैच्छिक रूप से स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, और जिन लोगों को डीम्ड ट्रांसफर (कार्यकाल या नीति मानदंडों के आधार पर) के लिए चिह्नित किया गया है, उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से फिर से नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल उपलब्ध रिक्तियों का वास्तविक समय भी दिखाएगा जो मांग को आपूर्ति के साथ बेहतर ढंग से संरेखित करने में सहायक होगा। 

उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) द्वारा विकसित पोर्टल ने योग्यता और वरीयताओं के अनुसार पात्र कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश तैयार किए हैं। इस पहल से स्थानांतरण प्रक्रिया में देरी, शिकायतों और मनमाने फैसलों में काफी कमी आने की उम्मीद है, जिससे अंततः अधिक प्रेरित और कुशल कार्यबल को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर अभियोजन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मदन लाल शर्मा, नोडल ओफिसर (आईटी सेल ) श्री गुरप्रीत सिंह और सहायक श्री संदीप के अलावा  अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Sumita Misra , Haryana Admin , Haryana , Financial Commissioner of Revenue and Disaster Management Department

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD