Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्‍यादा लापता तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की

 

इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु ने नोजोमी ओकुहारा को हराया, लक्ष्य सेन बाहर

PV Sindhu, Badminton,Sports News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जकार्ता , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:57 IST

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं, लक्ष्य सेन मंगलवार को पहले दौर के कड़े मुकाबले में हारकर बाहर हो गए। सिंधु ने एक घंटे 19 मिनट तक चले महिला सिंगल्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी जापान की नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 21-23, 21-15 से मात दी। पीवी सिंधु और नोजोमी ओकुहारा के बीच कड़ी टक्कर हुई। 

इस दौरान कई गेम और मैच प्वाइंट शामिल थे। शुरुआती गेम में भारतीय शटलर ने दमखम दिखाया। सिंधु ने एक गेम प्वाइंट बचाया और आक्रामक शॉट लगाकर 22-20 से मैच अपने नाम किया। दूसरे गेम में सिंधु ने शुरुआती बढ़त हासिल की, लेकिन इंटरवल तक वह 7-11 से पीछे चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने जोरदार वापसी की और पावरफुल क्रॉस-कोर्ट स्मैश के साथ दो मैच प्वाइंट जुटाए, लेकिन बार-बार की गई सिंधु की गलतियों ने ओकुहारा को 20-20 से बराबरी पर ला दिया और जापानी शटलर ने आखिरकार गेम 23-21 से अपने नाम कर लिया।

निर्णायक गेम में दोनों खिलाड़ियों ने गैर-जरूरी जोखिम से बचते हुए सतर्क रुख अपनाया। सिंधु ब्रेक के समय 11-9 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने अपनी लय हासिल की, लगातार जीत हासिल करते हुए 20-12 से आगे निकल गईं। उन्होंने आठ मैच प्वाइंट जुटाए और पांचवें को गोल में बदलकर जीत सुनिश्चित करते हुए राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।मैच के बाद सिंधु ने 14 साल में ओकुहारा के साथ अपने पिछले मुकाबलों को याद किया। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "14 साल, 20 मैच। मेरे सबसे लंबे से लेकर सबसे छोटे वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल तक, हमेशा उनके साथ। हमने जीत, हार और एक प्रतिद्वंद्विता साझा की है, जिसे केवल हम ही समझते हैं। लड़ते रहो, नोजोमी। आपके बिना कोर्ट कभी भी वैसा नहीं रहता।"इस बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप-2021 के सिल्वर मेडलिस्ट लक्ष्य सेन ने चीन के विश्व नंबर 1 शि यू क्यू के खिलाफ अच्छा मुकाबला खेला, लेकिन आखिरकार एक घंटे और पांच मिनट तक चले पहले दौर के पुरुष सिंगल्स मैच में 11-21, 22-20, 15-21 से हार गए।

23 वर्षीय शटलर ने पीठ की चोट से उबरकर मजबूत वापसी की। इस चोट ने उन्हें पिछले हफ्ते मलेशिया हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। सेन ने दूसरे गेम में 17-11 से पिछड़ने के बाद वापसी की। एक मैच प्वाइंट बचाया और गेम को 22-20 से निर्णायक बना दिया, लेकिन सेन की यह लय बरकरार नहीं रही और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी शि यू की ने तीसरे गेम में कंट्रोल हासिल करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। अन्य मुकाबलों में अनुपमा उपाध्याय दक्षिण कोरिया की किम गा यून से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गईं।

 

Tags: PV Sindhu , Badminton , Sports News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD