Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत-पाक सीजफायर पर केंद्र सरकार को जवाब देना होगा : पवन खेड़ा

Pawan Khera, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,Congress Working Committee, CWC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:25 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ऑपरेशन सिंदूर पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान के एक बयान को आधार बनाकर केंद्र सरकार पर रविवार को जोरदार निशाना साधा। पवन खेड़ा ने कहा कि देश की जनता को यह जानने का हक है कि किन परिस्थितियों में भारत-पाक के बीच सीजफायर हुआ। 

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पवन खेड़ा ने कहा कि हम लगातार जो सवाल उठा रहे हैं, उसके कारण हमें देशद्रोही कहा जा रहा है। अब तो सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) ने भी विदेश जाकर स्वीकार किया है कि हमारे विमान गिराए गए। 

देश को यह जानने का अधिकार है कि किन परिस्थितियों में ऐसा हुआ। इसके क्या कारण थे और इसका समाधान क्या है। भारत-पाक के बीच इतनी जल्दी सीजफायर क्यों कर दिया गया। जबकि, हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को घुटने पर लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 

सवाल यह है कि केंद्र सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इतना क्यों डरती है। केंद्र सरकार से सारे सवाल पूछे जाएंगे और उन्हें जवाब देना होगा। इसलिए, कांग्रेस पार्टी संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है, जहां केंद्र सरकार देश की जनता को सारे सवाल के जवाब दें।

ऑपरेशन सिंदूर पर क्रेडिट लेने के एक सवाल के जवाब में कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप के आंखों में आंख मिलाकर क्यों नहीं कहते हैं कि सीजफायर को लेकर मध्यस्थता की बात झूठ है। पूरा देश पीएम मोदी के साथ खड़ा हो जाएगा।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार होने वाले बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों, हफ्तों और महीनों में बहुत कुछ होने वाला है। प्रधानमंत्री को तैयार रहना चाहिए और सीट बेल्ट बांधकर बैठे रहना चाहिए। 

खेड़ा का दावा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कई समीकरण बदलेंगे। वहीं, चिराग के चुनाव लड़ने पर राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) नेता मलूक नागर ने कहा कि यह अच्छी बात है वह बड़े नेता हैं। वह चुनाव लड़ते हैं तो एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। 

चिराग पासवान बिहार में चुनाव लड़ेंगे तो उनकी पार्टी को ही मजबूती मिलेगी। ज्यादा से ज्यादा विधायक उनकी पार्टी से चुनकर आएंगे तो यकीनन उनकी पार्टी और एनडीए के लिए यह फायदेमंद साबित होगा। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव हैं। 

 

Tags: Pawan Khera , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress Working Committee , CWC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD