Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'हाउसफुल 5' का नया गाना 'द फुगड़ी डांस' रिलीज, नाना पाटेकर ने मचाया धमाल

Bollywood, Akshay Kumar, Abhishek Bachchan, Riteish Deshmukh, Jacqueline Fernandez, Sonam Bajwa, Nargis Fakhri, Sanjay Dutt, Jackie Shroff, Nana Patekar, Chitrangada Singh, Fardeen Khan, Chunky Pandey, Johnny Lever, Shreyas Talpade, Dino Morea, Ranjeet, Soundarya Sharma, Nikitin Dheer,Akashdeep Sabir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:54 IST

मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और नया गाना 'द फुगड़ी डांस' शनिवार को रिलीज किया गया। यह गाना फिल्म के बाकी गानों जैसे 'लाल परी', 'दिल ए नादान' और 'कयामत' से काफी अलग है। नया गाना सुनने में काफी मजेदार और जोश से भरपूर है। गाने में बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह फिल्म के हर कलाकार को अपने अंदाज में 'फुगड़ी डांस' करते हुए दिखाते हैं। 

इस गाने को मशहूर डीजे, संगीत निर्माता और सिंगर क्रेटेक्स ने गाया है। इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने क्रेटेक्स के साथ मिलकर तैयार किया है। बता दें कि 'फुगड़ी डांस' महाराष्ट्र का एक पारंपरिक लोक नृत्य है। यह अलग-अलग संस्कृतियों में किया जाता है। इसमें महिलाएं गोलाकार खड़ी होकर घूमते हुए डांस करती हैं। इस गाने में काफी समय बाद नाना पाटेकर को एक मजेदार और अलग अंदाज में देखा गया है। वह अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ मस्ती भरे डांस से सभी को हंसाते दिख रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख, तीनों रंजीत की 69 अरब पाउंड की वसीयत के लिए आपस में भिड़ते नजर आए। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रंजीत का मर्डर हो जाता है। यहां फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं रहती, बल्कि यह एक मजेदार मर्डर मिस्ट्री बन जाती है। इसमें बहुत सारे ऐसे सीन और डायलॉग हैं, जो बॉलीवुड की पुरानी और मशहूर फिल्मों की याद दिलाते हैं। 

उदाहरण के लिए, जैकी श्रॉफ एक सीन में कहते हैं, 'छोटी बच्ची है क्या?', यह डायलॉग असल में उनके बेटे टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म 'हीरोपंती' का मशहूर डायलॉग है। 'हाउसफुल 5' फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी हैं, जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं। इस फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। साजिद नाडियाडवाला फिल्म के निर्माता भी हैं।फिल्म में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है, जिनका किरदार अपनी अलग मस्ती और अंदाज लेकर आएगा।

फिल्म के स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार हैं। 'हाउसफुल 5' 6 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Akshay Kumar , Abhishek Bachchan , Riteish Deshmukh , Jacqueline Fernandez , Sonam Bajwa , Nargis Fakhri , Sanjay Dutt , Jackie Shroff , Nana Patekar , Chitrangada Singh , Fardeen Khan , Chunky Pandey , Johnny Lever , Shreyas Talpade , Dino Morea , Ranjeet , Soundarya Sharma , Nikitin Dheer , Akashdeep Sabir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD