Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

दिल्ली सरकार के 100 दिन : मंत्रियों ने गिनाईं उपलब्धियां, विपक्ष पर साधा निशाना

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 12:52 IST

दिल्ली सरकार ने अपने 100 दिन पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा और आशीष सूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सरकार के कामकाज की सराहना की और विपक्ष की आलोचनाओं को खारिज किया। दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में ठोस काम किया है। 

उन्होंने विपक्ष पर झूठे वादे करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।पंकज सिंह ने कहा, “हमने जो काम किया, उसे दिल्ली की जनता देख रही है। हमने झूठे वादे नहीं किए, बल्कि काम करके दिखाया। अगले 100 दिन की रणनीति तैयार है। हम सोमवार से और तेजी से काम शुरू करेंगे, ताकि दिल्ली के लोग लाइन में न लगें, खासकर हमारे बुजुर्ग।”उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए कामों को जल्द पूरा किया जाएगा।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह सरकार काम करने वाली है, न कि झगड़े या बहाने बनाने वाली। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को पूरा करने का दावा किया। सिरसा ने कहा, “पिछले 100 दिनों में हमने सड़कों का निर्माण शुरू किया, नए अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बनाए और पर्यावरण से जुड़े काम किए। विपक्ष को सिर्फ प्रदर्शन करना आता है, क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। हमारा ध्यान दिल्ली के विकास पर है।” उन्होंने विपक्ष पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया।

आशीष सूद ने विपक्षी नेताओं को ‘स्वघोषित बेरोजगार’ करार देते हुए कहा कि वे अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। सूद ने कहा, “जब भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धियां गिना रही है, तो विपक्ष को अपनी जगह बचाने के लिए कुछ तो करना होगा। इसलिए वे हमारे कार्यक्रमों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे, तो उनकी बची-खुची साख भी चली जाएगी।”

दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अभय वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की और विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला। अभय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से लिया और उनके समाधान के लिए सक्रियता दिखाई।

अभय वर्मा ने कहा, “दिल्ली की जनता मानती है कि रेखा गुप्ता की सरकार ने काम किया है। मुख्यमंत्री ने हर समस्या को संबोधित किया है। हाल ही में सवा सौ साल में आई सबसे भयंकर बारिश और तूफान के दौरान रात ढाई बजे मुख्यमंत्री ने मुझे फोन कर क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने को कहा। सड़कों पर उतरकर काम करने वाली ऐसी मुख्यमंत्री को हमने पहली बार देखा है।” 

उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 100 दिनों में सरकार और उनकी पूरी टीम सड़कों पर उतरकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। हालांकि, वर्मा ने यह भी स्वीकार किया कि सभी समस्याओं का समाधान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, “यह नहीं कह रहा कि सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं, लेकिन काम हो रहा है, और यह 100 दिनों की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”

विपक्षी आम आदमी पार्टी की आलोचनाओं और उनकी महिला विंग के प्रस्तावित प्रदर्शन पर तंज कसते हुए वर्मा ने कहा, “विपक्ष के पास अब कोई रास्ता नहीं बचा। जो समस्याएं वे गिना रहे हैं, वे उनके 10 साल के शासन में पैदा हुई हैं। वे सोचते हैं कि 100 दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा, यह उनकी नादानी है। अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए वे इस तरह के प्रदर्शन कर रहे हैं।” 

वर्मा ने विपक्ष पर दिल्ली को 10 साल तक समस्याओं में उलझाए रखने का आरोप लगाया और कहा कि जनता उनकी सच्चाई समझ चुकी है। भाजपा विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर रही है और आने वाले दिनों में और बेहतर काम करेगी। उन्होंने दिल्ली की जनता से सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की अपील की।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD