Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आईपीएल 2025: गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस ने 20 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्लांपुर , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:04 IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में शुक्रवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए 229 रन का लक्ष्य मिला था। गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना सकी। 

गुजरात टाइटंस ने 3 के स्कोर पर कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवाने के बाद भी 229 रन के बड़े लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 49 गेंद पर 1 छक्के और 10 चौके की मदद से 80 रन की पारी खेली। वे जब तक क्रीज पर रहे गुजरात जीत की तरफ जाती दिखी। 

सुदर्शन का विकेट गिरने के साथ ही जीत कहीं न कहीं मुंबई इंडियंस के पाले में चली गई। वाशिंगटन सुंदर ने 24 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। मैच में गुजरात को जोस बटलर की कमी खली, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।

मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह फिर से सबसे किफायती रहे। 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर उन्होंने 1 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। 

मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर ने विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत टीम 5 विकेट पर 228 रन बना सकी। रोहित शर्मा ने 50 गेंद पर 4 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 81 रन की पारी खेली। जॉनी बेयरेस्टो ने 22 गेंद पर 47, सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद पर 33, तिलक वर्मा ने 11 गेंद पर 25 और हार्दिक पांड्या ने 9 गेंद पर नाबाद 22 रन की पारी खेली।

गुजरात की गेंदबाजी बेहद खराब रही थी। पूरे सीजन प्रभावित करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। उन्हें 2 विकेट मिले। साई किशोर ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 और सिराज ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस का मुकाबला 1 जून को पंजाब किग्स के खिलाफ होगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम 3 जून को आरसीबी के खिलाफ फाइनल खेलेगी। आईपीएल 2025 के आखिरी दोनों मैच अहमदाबाद में खेले गए जाएंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD