Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

‘परम सुंदरी’ का टीजर जारी, दिखी सिद्धार्थ और जान्हवी की खूबसूरत केमिस्ट्री

Bollywood, Sidharth Malhotra, Janhvi Kapoor, Param Sundari, Param Sundari Movie, Param Sundari Release Date, Param Sundari Cast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:12 IST

केरल की खूबसूरती पर सेट की गई जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' के निर्माताओं ने टीजर जारी कर दिया है। रोमांटिक-कॉमेडी में ‘परम’ और ‘सुंदरी’ के किरदार में सिद्धार्थ और जान्हवी नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जहां नॉर्थ का फायर साउथ की ग्रेस से मिलता है और वहां साल की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनती है।”

मैडॉक फिल्म्स ने पोस्ट में आगे लिखा, “दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’, तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” 'परम सुंदरी' एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी है, जो उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है। 

फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है। फिल्म के बारे में मैडॉक के चीफ दिनेश विजान ने वैरायटी को बताया, "फिल्म में जान्हवी कपूर एक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय सुंदरी और दिल्ली के परम के रूप में एक खूबसूरत कहानी का वादा करती है।"

मैडॉक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस, जब दो दुनिया टकराती हैं, तो चिंगारी उड़ती है। दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं 'परम सुंदरी'। मिलिए 'परम' सिद्धार्थ मल्होत्रा और 'सुंदरी' जान्हवी कपूर से। 

फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम 'परम' और जान्हवी के किरदार का नाम 'सुंदरी' है। मैडॉक ने सिद्धार्थ के किरदार के लिए कैप्शन में लिखा था, “नॉर्थ का मुंडा सिद्धार्थ 'परम' के रूप में आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। साउथ की 'सुंदरी' के रूप में जान्हवी अपनी ओर ध्यानाकर्षित कराने को तैयार हैं।

 

Tags: Bollywood , Sidharth Malhotra , Janhvi Kapoor , Param Sundari , Param Sundari Movie , Param Sundari Release Date , Param Sundari Cast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD