Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राधिका आप्टे ने की 'सिस्टर मिडनाइट' की तारीफ, बोलीं- 'ऐसी फिल्म जो कुछ नया सिखाती है'

Radhika Apte, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:04 IST

अभिनेत्री राधिका आप्टे जल्द ही करण कंधारी की फिल्म 'सिस्टर मिडनाइट' में नजर आएंगी। अभिनेत्री ने अपकमिंग फिल्म की तारीफ करते हुए बताया कि जब उन्होंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्हें लगा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें प्रयोग करने का मौका मिलेगा। 

यह ऐसी फिल्म है जो कुछ नया सिखाती है। उन्होंने कहा, "मेरे हाथ में जब कहानी आई तो मुझे यह बहुत रोमांचक लगा। करण ने बिना किसी अन्य चीज के बारे में सोचे, बिल्कुल वही लिखा जो वह बनाना चाहते थे। इसमें बहुत कम संवाद हैं। मुझे लगा कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें आपको प्रयोग करने का मौका मिलता है, इसमें कुछ नया करने का मौका मिलेगा, और सीखने का भी मौका मिलेगा।”

राधिका के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए, करण कंधारी ने बताया, "यह किसी कलाकार के साथ मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन रिश्ता और सहयोग था। यह सेट पर सबसे अच्छे दोस्त होने जैसा था।" उन्होंने कहा, "मैं जिस तरह के प्रदर्शन की तलाश में रहता हूं, वह काफी विशिष्ट है। 

यह सब व्यवहारिक है। राधिका के साथ, मेरा काम लगातार खुद को नए अवसर के साथ तराशने जैसा है।" करण कंधारी द्वारा निर्देशित और लिखित 'सिस्टर मिडनाइट' में राधिका के साथ अशोक पाठक, छाया कदम, स्मिता तांबे और नव्या सावंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

'सिस्टर मिडनाइट' को बाफ्टा अवार्ड्स 2025 में 'आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश डेब्यू' के लिए नामांकन मिला। इसके अलावा, इस प्रोजेक्ट को कान्स 2025 के दौरान डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में गोल्डन कैमरा अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया।

मुंबई के शहरी जीवन की पृष्ठभूमि पर आधारित 'सिस्टर मिडनाइट' 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राधिका आप्टे हिंदी के साथ ही तमिल, मराठी, मलयालम, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

 

Tags: Radhika Apte , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD