Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चुनाव तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए सिबिन सी द्वारा लुधियाना के डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर के साथ मीटिंग

वोटरों और पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए पोलिंग बूथों पर प्रबंध मुकम्मल करने के निर्देश

Sibin C, Election Commision Punjab, ECI, Chief Electoral Officer Punjab, CEO Punjab, Himanshu Jain, DC Ludhiana, Ludhiana, Deputy Commissioner Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 13:58 IST

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी द्वारा पंजाब विधान सभा की 64- लुधियाना पश्चिमी सीट के उप चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए गुरूवार को जिले के डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी और पुलिस कमिश्नर के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग की गई। मीटिंग के दौरान सिबिन सी ने चुनाव प्रक्रिया भारत चुनाव कमीशन की हिदायतों और नियमों के अनुसार शांतमयी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने ज़िला चुनाव अधिकारी को पोलिंग बूथों, काऊंटिंग हॉलों और स्ट्रांग रूमों में उचित प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रियल-टाईम मॉनिटरिंग के लिए पोलिंग स्टेशनों की 100 फीसद लाइव वैबकास्टिंग यकीनी बनाई जाये। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा वोटरों की सुविधा के लिए पोलिंग बूथों पर पीने वाले पानी, वेटिंग एरिया, शौचालयों सहित गर्मी से बचने के लिए सभी इंतज़ाम समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए। 

इसके साथ ही उनकी तरफ से कोविड-19 के प्रोटोकोल यकीनी बनाने के लिए भी कहा गया। मुख्य चुनाव अधिकारी ने स्ट्रांग रूमों की सुरक्षा के लिए निगरानी के पुख़्ता प्रबंध करने के आदेश दिए। उनकी तरफ से आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही और इस संबंधी प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय पर निपटारा करने के लिए कहा गया। 

उन्होंने पेड न्यूज पर पैनी नज़र रखने के हुक्म दिए। इसके साथ ही पोलिंग स्टाफ की सुविधा के लिए खाने-पीने और रिहायश के उचित प्रबंध करने के लिए भी कहा। उन्होंने वोटरों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियां और तेज़ करने के लिए कहा। 

सिबिन सी की तरफ से लुधियाना पुलिस कमिशनर को वोटों से पहले के 72, 48 और 24 घंटों से लेकर चुनाव प्रक्रिया मुकम्मल होने तक चौकसी और बढ़ाने, नाकों पर सख्ती करने और हलकों से बाहर के लोगों के यातायात पर पैनी नज़र रखने के आदेश दिए गए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के द्वारा 24 घंटे निगरानी और बढाई जाये जिससे ड्रग, शराब, नकदी और अन्य समान की ग़ैर-कानूनी तस्करी पर नकेल कसी जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि यदि वोटरों को भ्रमित करने के लिए वोटों के दौरान नकदी या किसी अन्य तरीके का समान बाँटने की शिकायत मिलती है तो इस पर तुरंत कार्यवाही की जाये। उन्होंने पुलिस कमिशनर को संवेदशनील पोलिंग बूथों, स्ट्रांग रूमों और काऊंटिंग सैंटरों पर मज़बूत सुरक्षा प्रबंध यकीनी बनाने के लिए कहा गया।

डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी और पुलिस कमिशनर ने मुख्य चुनाव अधिकारी को यकीन दिलाया कि उप चुनाव के लिए ज़रुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और चुनाव कमीशन की हिदायतों के अनुसार मतदान को पूरा किया जायेगा। मीटिंग के दौरान एडीजीपी-कम-स्टेट पुलिस नोडल अफ़सर एम. एफ. फारूकी, एडीशनल सीईओ हरीश नैय्यर, संयुक्त सीईओ सकत्तर सिंह बल्ल, चुनाव अधिकारी अंजू बाला के इलावा सीईओ दफ़्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्षेत्र के कुल वोटरों और पोलिंग बूथों की संख्या 

सिबिन सी ने बताया कि लुधियाना पश्चिमी सीट के कुल वोटरों की संख्या 1 लाख 74 हज़ार 437 है, जिनमें से पुरूष वोटरों की संख्या 89 हज़ार 602, महिला वोटरों की संख्या 84 हज़ार 825 और तीसरे लिंग के तौर पर पहचाने जाने वाले 10 वोटर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उप चुनाव के लिए कुल 192 पोलिंग बूथ बनाऐ गए हैं, जिनमें 10 मॉडल पोलिंग बूथ, महिलाओं द्वारा संचालित किया जाने वाला एक पोलिंग बूथ, वातावरण अनुकूल ‘‘हरा’’ एक पोलिंग बूथ और पी. डब्ल्यू. डी स्टाफ द्वारा संचालित किया जाने वाला एक पोलिंग बूथ शामिल है। 

इसके इलावा 13 पोलिंग बूथों को संवेदनशील पोलिंग बूथ घोषित किया गया है, जहाँ अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की जायेगी। उन्होंने कहा कि 19 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी और 23 जून को नतीजे आऐंगे।

 

Tags: Sibin C , Election Commision Punjab , ECI , Chief Electoral Officer Punjab , CEO Punjab , Himanshu Jain , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD