Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मान सरकार प्रदेश के शहरों की सफाई व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी

डॉ. रवजोत सिंह ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को दिया स्पष्ट संदेश

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurpreet Singh Khaira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 13:15 IST

पंजाब की मान सरकार प्रदेश के विभिन्न शहरों में सफाई व्यवस्था को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के प्रति कोई समझौता नहीं करेगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस संबंध में ड्यूटी में लापरवाही करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज यहां म्युनिसिपल भवन में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, दिनेश चड्ढा और लखवीर सिंह राय की उपस्थिति में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों और मंडी गोबिंदगढ़, सरहिंद, श्री फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, नंगल, श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मुरिंडा, श्री चमकौर साहिब, राजपुरा, नाभा, समाना, पातड़ां, ज़ीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू, खरड़, कुराली, नया गांव, बनूड, खमाणों और कीरतपुर साहिब आदि की नगर परिषदों और नगर पंचायतों के कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की और संबंधित शहरों में चल रहे विभिन्न प्रगति-शील प्रोजेक्टों, जलापूर्ति और सीवरेज प्रबंधों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कैबिनेट मंत्री ने पंजाब के शहरों को कचरा-मुक्त बनाने पर ज़ोर देते हुए कहा कि शहरों को स्वच्छ और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने शहरी संस्थाओं के विकास कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुए कहा कि यदि सभी विभागीय कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभाएं, तो हर प्रकार की समस्या का समय पर समाधान संभव है।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बरसात का मौसम नज़दीक है, ऐसे में सीवरेज लाइनों की समय से पहले सफाई करवाना बेहद आवश्यक है, ताकि सड़कों और गलियों में गंदे पानी के जमाव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संपूर्ण प्रबंधों को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और क्षेत्रीय अधिकारी मुख्यालय को विकास कार्यों से संबंधित पूरी प्रस्तावना तैयार कर भेजें। मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और हर क्षेत्र में लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज़मीनी स्तर पर विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurpreet Singh Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD