Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

15,000 रिश्वत लेते ए एस आई विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार

आरोपी पहले ही दो किश्तों में 15,000 रुपए की रिश्वत ले चुका है

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 28 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 11:51 IST

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ छेड़े गए अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के थाना, हरियाणा में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) कुलदीप सिंह को 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहाँ विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी होशियारपुर जिले के गाँव घगियाल के निवासी रॉबिन कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है। 

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त थाने में उसके खिलाफ एक पुलिस केस दर्ज किया गया था और केस की जाँच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंपी गई थी। लेकिन यह एफआईआर दर्ज करने से पहले, उक्त एएसआई कुलदीप सिंह ने कथित तौर पर विरोधी पक्ष के साथ मिलीभगत कर शिकायतकर्ता, उसकी माँ और अन्य परिवार के सदस्यों के खिलाफ जवाबी केस दर्ज कर दिया।

इसके बाद, एएसआई कुलदीप सिंह ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत की मांग की और ऐसा न करने पर उसकी माँ को सोने की चेन चोरी करने के झूठे केस में फँसाने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बार-बार अनुरोध करने पर सौदा 30,000  रुपए में तय हो गया और एएसआई ने पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए ले लिए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी एएसआई ने रिश्वत की बाकी 20,000 रुपए की मांग की और दूसरी किस्त के तौर पर 5,000 रुपए ले लिए। शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल फोन पर अवैध तौर पर रिश्वत की बाकी रकम माँगते समय हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जाँच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी एएसआई कुलदीप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में तीसरी किस्त के तौर पर 15,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना, जालंधर रेंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जाँच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD