Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में माधवबाग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देशवासियों को 2047 तक पूर्ण विकसित और हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने का विश्वास दिलाया है

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Maharashtra Chief Minister, Devendra Fadnavis, Eknath Shinde
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 12:46 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के मुंबई में माधवबाग स्थितश्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपनो संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि ट्रस्टके सभी सदस्य 150 साल से,मंदिर,इसके उद्देश्योंऔर समाज सेवा की प्रखर भावना को लोगों के बीच पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उस जमाने में श्री वरजीवनदास और नरोत्तमभाई ने बहुत बड़ा दिल रखकर समाज के प्रति अपनी उदार भावना का प्रदर्शन कर यह संस्था बनाई थी। 

1875 में विदेशी शासन के दौर में एक मंदिर बनाकर उसके माध्यम से सामाजिक चेतना का पुनर्जागरण महान लोग ही कर सकते थे। श्री अमित शाह ने कहा कि लक्ष्मीनारायण मंदिर में कई प्रकार की सामाजिक प्रवृत्तियाँ चली आ रही हैं और यहां शिक्षा के कार्य, गीता का अभ्यास और एक जमाने में संस्कृत विद्यालय भी चलता था। 

उन्होंने कहा कि शुचिता, संतुलन और सत्कर्म की त्रिवेणी से माधवबाग ट्रस्ट बना है।यह परंपरा 150 साल से चली आ रही है और हम सबके लिए यह बहुत गौरव की बात है। श्री शाह ने कहा कि हमें यह सोचना होगा कि जब हम 200 साल पूरे होने का उत्सव मनाएं तब इस ट्रस्ट का कैसा स्वरूप होगा। 

उन्होंने कहा कि क्या हम इस ट्रस्ट को मध्यमवर्गीय समाज की सभी चिंताएं दूर करने वाले एक धार्मिक केन्द्र में परिवर्तित कर सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि कई प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं देकर मध्यम वर्ग के बीमार नागरिको के लिए एक संजीवनी केन्द्र भी यहां बनाया जा सकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कल ही श्री नरेन्द्र मोदीजी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे हुए हैं और पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री मोदी जी देश के विकास की यात्रा को आगे बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय होने पर गौरव की अनुभूति हो, ऐसा काम किया है। 

आज़ादी के बाद कई दशकों तक देश में राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में कई समस्याओं का समाधान नहीं हो सका था। श्री शाह ने कहा कि 550 साल बाद अयोध्या में भगावन राम का भव्य मंदिर बनाने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की ज़रूरत थी, जो प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई। 

उन्होंने कहा कि औरंगजेब द्वारा तोड़ेगए काशी विश्वनाथ केकॉरिडोर को बनाकर आज काशी विश्वनाथ की महिमा बढाने का कार्य उसी दृढ राजनीतिक इच्छाशक्ति का परिणाम है। श्री शाह ने कहा कि दुनियाभर में योग को घर-घर पहुंचाने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। 

उन्होंने कहा कि भारत को 2047 तक पूर्ण विकसित और हर क्षेत्र में सर्वप्रथम बनाने का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिलाया है। गृह मंत्री ने कहा कि भारत को अबन पीछे मुड़कर देखने और न ही रुकने की जरुरत है। श्री अमित शाह ने कहा कि पूरी दुनिया को सिंदूर का महत्व पता नहीं था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने मिलिटरी स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर का नाम देकर पूरी दुनिया को बता दिया कि सिंदूर का क्या महत्व है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकियों के घर में घुसकर उनके हेडक्वार्टर को नष्ट कर भारत की मातृशक्ति का मस्तक गौरव के साथ ऊँचा करने का काम किया है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Maharashtra Chief Minister , Devendra Fadnavis , Eknath Shinde

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD