Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गिरिराज सिंह ने कपास और एमएमएफ पर टीएजी बैठक की अध्यक्षता की

कपास उत्पादकता मिशन भारतीय वस्त्र उद्योग को 2030 तक 350 बिलियन अमरीकी डॉलर का लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता करेगा : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Textile Advisory Group, TAG, Pabitra Margherita, Neelam Shami Rao
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 12:38 IST

केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कपास और एमएमएफ पर वस्त्र सलाहकार समूह (टीएजी) की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई पहलों की प्रगति की समीक्षा की गई। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित उक्त बैठक में वस्त्र राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा और वस्त्र सचिव श्रीमती नीलम शमी राव भी उपस्थित थीं।

अपने संबोधन में, श्री गिरिराज सिंह ने कपास उत्पादकता मिशन पर प्रकाश डाला, तथा माननीय प्रधानमंत्री के 5F विजन के अनुरूप कपास की उत्पादकता और गुणवत्ता को बढ़ाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नवाचार और सहयोग कृषि उत्पादकता को बढ़ाने तथा मूल्य श्रृंखला के सभी स्तरों पर लाभ सुनिश्चित करने पर केन्द्रित होंगे। 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी सुझाव दिया कि डेटा मैपिंग नीतिगत हस्तक्षेपों के लिए अधिक लक्षित और डेटा-संचालित दृष्टिकोण सुनिश्चित करेगी। अपने संबोधन में, केंद्रीय वस्त्र मंत्री ने सभी हितधारकों से उद्योग के मांग-आपूर्ति स्पेक्ट्रम में व्यापक अंतर विश्लेषण करने का भी आह्वान किया।

राज्य मंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उद्योग के सभी हितधारकों से एकजुट होकर विजन 2030 को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने, खेती में स्थिरता अपनाकर किसानों को मूल्य प्रतिफल बढ़ाने तथा सर्वोत्तम प्रौद्योगिकी और प्रसंस्करण पद्धतियों को अपनाकर उद्योग को अच्छी गुणवत्ता वाले कपास की आपूर्ति बढ़ाने की अपील की।

वस्त्र सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि सभी हितधारकों को सम्पूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए तथा उन्होंने उद्योग जगत के नेताओं से मूल्य श्रृंखला में एकीकरण और उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने सहित एक व्यापक रोडमैप विकसित करने के लिए ठोस प्रयास करने का आग्रह किया।

उद्योग जगत के नेताओं ने मंत्री के दृष्टिकोण का स्वागत किया तथा प्रौद्योगिकी अपनाने को बढ़ावा देने, टिकाऊ फाइबर को बढ़ावा देने तथा किसान-उद्योग साझेदारी को मजबूत करने में सरकार के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की।

बैठक में वस्त्र मंत्रालय, कृषि एवं किसान कल्याण, वाणिज्य एवं उद्योग, वस्त्र आयुक्त कार्यालय, वस्त्र समिति, अनुसंधान संस्थानों और उद्योग संघों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विचार-विमर्श में सम्पूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला का प्रतिनिधित्व किया गया।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Textile Advisory Group , TAG , Pabitra Margherita , Neelam Shami Rao

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD