Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच हुआ “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट”

सैनिक स्कूल की 19 साल पुरानी मांग हुई पूरी, पंजाब सरकार सैनिक स्कूल को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध- मोहिंदर भगत

Mohinder Bhagat, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kapurthala, Sainik School Kapurthala, Major General Atul Bhadoria, Amit Kumar Panchal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 12:30 IST

पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा है कि पंजाब सरकार प्रतिष्ठित संस्था सैनिक स्कूल की बेहतरी और नवीनीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत स्कूल की 19 साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट” किया गया है।आज सैनिक स्कूल कपूरथला के दौरे के दौरान बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सैनिक स्कूल द्वारा रखी गई मांगों को पूरा किया जाएगा।

उन्होंने इस अवसर पर सैनिक स्कूल और पंजाब सरकार के बीच हस्ताक्षर किया गया “मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट” को भी जारी किया, जिसके तहत पंजाब सरकार सैनिक स्कूल को लगातार अनुदान देगी। सैनिक स्कूल द्वारा यह मांग वर्ष 2006 से की जा रही थी। इसके अलावा, सैनिक स्कूल से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पंजाब सरकार भविष्य में एनपीएस/पेंशन प्रदान करेगी ताकि कर्मचारियों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की मरम्मत के लिए आवश्यक धनराशि जारी की जा रही है। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों द्वारा सैनिक स्कूल के सुधार के लिए कोई धनराशि जारी नहीं की जाती थी, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार 3-3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल का समाज की प्रगति में बड़ा योगदान है, जहां से पढ़े हुए छात्र सेना में उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘यह ऐसा स्कूल है जो हमारे युवा बच्चों को सही मार्ग दिखाकर उनमें देश सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा कर रहा है।’ उन्होंने बताया कि यहां लगभग 600 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा समय-समय पर छात्रों को पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है।कैबिनेट मंत्री ने सैनिकों की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए कहा कि देश सेवा करते हुए यदि कोई सैनिक शहीद हो जाता है, तो पंजाब सरकार द्वारा उसके परिवार की आर्थिक सहायता के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

इस अवसर पर उन्होंने अस्तबल का भी उद्घाटन किया जिस पर पंजाब सरकार द्वारा 26 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। उन्होंने शहीदी स्मारक पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इससे पहले, रेस्ट हाउस कपूरथला में पुलिस की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर 11 कोर के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अतुल भदौरिया, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पंचाल, एसएसपी गौरव तूरा, सैनिक स्कूल के प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन मधु सेंगर, लेफ्टिनेंट जनरल गुरदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kapurthala , Sainik School Kapurthala , Major General Atul Bhadoria , Amit Kumar Panchal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD