Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

15,000 की रिश्वत लेने के आरोप में पी एस पी सी एल का लाइनमैन गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, State Vigilance Bureau, Punjab Vigilance Bureau, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 12:27 IST

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपनी मुहिम के तहत, अमृतसर जिले के सब-डिवीजन जस्तरवाल में तैनात पी एस पी सी एल  के लाइनमैन हरदीप सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को अमृतसर जिले की तहसील लोपोके के गाँव मुहारा के निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान उसके खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था और इसे ठीक करने के बदले में उक्त लाइनमैन ने उससे 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी है।प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की पड़ताल से पता चला कि आरोपी लाइनमैन ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और पहली किस्त के तौर पर 5,000 रुपए नकद ले लिए थे। 

इसके बाद, उक्त लाइनमैन ने शिकायतकर्ता को ट्रांसफार्मर लगवाने में सहायता करने के लिए एक और व्यक्ति को 1,000 रुपए देने के लिए कहा। इसके अलावा, आरोपी लाइनमैन लगातार अपनी आवाज़ में संदेशों और कॉलों के माध्यम से शिकायतकर्ता से बाकी 10,000 रुपए की मांग करता रहा, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल से गूगल पे  के माध्यम से उसे 10,000 ट्रांसफर कर दिए।

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग, यू पी आई लेनदेन के स्क्रीनशॉट, बैंक स्टेटमेंट और वॉयस संदेशों सहित दिए गए सबूतों से यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी और यह रकम प्राप्त भी कर ली थी। जाँच के आधार पर, उक्त आरोपी के विरुद्ध सतर्कता ब्यूरो के पुलिस थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच के दौरान इस केस में अधिकारियों या कर्मचारियों की किसी भी संलिप्तता या भूमिका की जाँच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , State Vigilance Bureau , Punjab Vigilance Bureau , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD