Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अमित शाह ने नागपुर में ‘स्वस्ति निवास’ और एनएफएसयू परिसर की आधारशिला रखी

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, National Forensic Science University, NFSU Nagpur, National Cancer Institute, Nagpur, Maharashtra, Devendra Fadnavis, Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 11:28 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट के परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए बनाए जाने वाले ‘स्वस्ति निवास’ का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के नागपुर कैम्पस के स्थायी परिसर का भूमिपूजन और अस्थायी कैम्पस का ई-उद्घाटन भी किया।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में इस कैंसर संस्थान का नाम पूरे देश के सबसे अच्छे कैंसर संस्थानों में शामिल होगा।उन्होंने कहा कि इसकी नींव में सेवा भाव है, पीछे कर्मठ लोग हैं और समाज में कोई दुखी न रहे, ऐसी कल्पना के साथ इसे चलाया जा रहा है। ऐसे संस्थान ही पनपते, बढ़ते और लंबे समय तक समाज की सेवा करते हैं।

श्री अमित शाह ने कहा कि जब किसी शुभ संकल्प को ईश्वर और समाज का आशीर्वाद मिलता है तब वह बीज एक वट वृक्ष बनकर हमारे सामने खड़ा होता है।आज वट वृक्ष बनकर यह कैंसर संस्थान हज़ारों लोगों के जीवन से दुख दूर करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में अस्पताल का कॉन्सेप्ट अलग है और हमारे समाज की रचना, कुटुंब व्यवस्था और परिजनों के प्रति लगाव की संस्कृति अलग है।विदेशों में जब कोई बीमार होता है तो मरीज़ को अस्पताल में भर्ती करवा देते हैं लेकिन हमारे यहां किसी के बीमार होने पर पूरा परिवार उसके साथ मन और लगाव के साथ जुड़ जाता है। 

श्री शाह ने कहा कि यहां स्वस्ति निवास की कल्पना के साथ इस कैंसर संस्थान की टीम ने भारत में अस्पताल बनाने के क्षेत्र में एक नया विचार देश के सामने रखा है, जो आने वाले दिनों में हमारे परिवार की संवेदनाओं को जीवित रखेगा। उन्होंने कहा कि यहां जो भी मरीज़ आएगा, उसके परिजन मरीज़ से मिल सकेंगे और कम से कम खर्च में यहां रात्रि निवास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आभाजी थत्ते जी ने पूज्य गुरुजी और पूज्य बाला साहब देवरस जी के साथ मिलकर अपना पूरा जीवन भारत के पुनर्निमाण में समर्पित किया।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रतिशत के हिसाब से भारत दुनिया में सबसे अधिक ओरल कैंसर के मामलों वाला देश है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से भारत में हर 8 मिनट में एक व्यक्ति की मौत होती है। कुछ साल पहले कैंसर को एक लाइलाज बीमारी माना जाता था लेकिन पिछले 15 साल में देशभर में कई अच्छे कैंसर संस्थान बने और इनके माध्यम से कैंसर के इलाज को सुलभ कराने का काम हुआ है।

श्री शाह ने कहा कि मध्य प्रदश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सबसे गरीब क्षेत्र के बीच स्थित इस सेवा संस्थान में अधिकतर मध्यम वर्ग, निम्न मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के मरीज़ इलाज करवाने आते हैं। गृह मंत्री ने कहा कि 28 फरवरी, 2015 को इस संस्थान का शिलान्यास हुआ और 2023 में इसका उद्घाटन हुआ और आज स्वस्ति निवास के साथ इसे परिपूर्ण करने का काम हो रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य परिदृश्य में बहुत सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के करोड़ों गरीबों के लिए 5 लाख रूपए तक का सभी इलाज मुफ्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्य द्वारा दी जाने वाली राशि जोड़ने पर लगभग किसी गरीब को 25 लाख रूपए तक के इलाज पर कोई पैसा खर्च करने की ज़रूरत नहीं होती है। 

श्री शाह ने कहा कि इसके कारण देश के करोड़ों गरीबों के जीवन में बीमारी के समय में लड़ने का हौंसला आया है और बीमारी से ठीक होकर फिर से अपने परिवार के साथ रहने की आशा जन्मी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने न सिर्फ 5 लाख रूपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है बल्कि सस्ती दवाओं की दुकानों की चेन भी खड़ी की है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में देश में 7 एम्स थे, अब 23 अप्रूव हो चुके हैं, मेडिकल कॉलेज 387 थे, आज 780 बन चुके हैं, एमबीबीएस की सीटें 51 हज़ार थीं, आज 1 लाख 18 हज़ार एमबीबीएस डॉक्टर हर साल पास हो रहे हैं और पीजी सीटें 31 हज़ार थी, जो बढ़कर 74 हज़ार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि 2013-14 में पिछली सरकार का स्वास्थ्य का बजट 37 हज़ार करोड़ रूपए था, जिसे मोदी जी ने 2025-26 में बढ़ाकर 1 लाख 35 करोड़ कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सस्ती दवाओं पर हर साल 10 हज़ार करोड़ रूपए के खर्च के साथ आज देश के स्वास्थ्य परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी जी ने बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। श्री अमित शाह ने कहा कि कोई भी सरकार अकेले समाज को स्वस्थ नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थान जो समाज और सेवा के बल पर चलते हैं, हमारे देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की रीढ़ हैं।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , National Forensic Science University , NFSU Nagpur , National Cancer Institute , Nagpur , Maharashtra , Devendra Fadnavis , Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD