Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

डॉ. रवजोत सिंह ने नगर निगमों के प्रबंधों का लिया जायजा

बारिश से पहले सीवरेज की अच्छी तरह सफाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Amandeep Kaur Arora, Shery Kalsi, Amansher Singh Shery Kalsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 11:25 IST

पंजाब की मान सरकार राज्य के निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार कदम उठा रही है। यह बात पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कही। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बरसात के मौसम से पहले सीवरेज की अच्छी तरह से सफाई सुनिश्चित की जाए।आज म्यूनिसिपल भवन में विभिन्न नगर निगमों के संबंधित विधायकों, मेयरों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रगतिरत परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों से बारिश के मौसम से पहले की सभी तैयारियों की रिपोर्ट ली और उन्हें शहरों के सीवरेज की समय पर उचित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि बरसाती मौसम के दौरान बारिश का पानी सीवरेज के पानी में मिलकर सड़कों और गलियों में नहीं आना चाहिए। शहरवासियों को साफ पीने का पानी और उचित सफाई व्यवस्था मुहैया कराना सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नगर निगमों को आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजने के लिए भी कहा।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य को स्वच्छ और हरा-भरा पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि शहरों में सड़कों और गलियों की रोजाना साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसी भी दोषी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने कहा कि शहरों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को रोकने के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल (ए.बी.सी) कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करें। इस बैठक में विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अमनशेर सिंह शेरी कल्सी और अरुण नारंग के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, पीएमआईडीसी के सीईओ दीप्ति उप्पल और स्थानीय निकाय विभाग तथा सीवरेज बोर्ड के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Amandeep Kaur Arora , Shery Kalsi , Amansher Singh Shery Kalsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD