Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सांसद मीत हेयर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

राज्य में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का प्रयास करूंगा: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 14:15 IST

संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्हें आज जालंधर में आयोजित एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में चुना गया। पंजाब के पूर्व खेल मंत्री और बैडमिंटन व क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी मीत हेयर अगले चार वर्षों के लिए पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की बागडोर संभालेंगे।

एसोसिएशन के चुनाव में रितिन खन्ना सचिव, ललित गुप्ता, संदीप रिणवा, विनय वोहरा, कवि राज डोगरा, विनोद वत्राणा व रोहित जैन उपाध्यक्ष, अनुपम कुमारिया कोषाध्यक्ष, चितरंजन बंसल व जितेंद्र संधू सचिव, जसवंत ढिल्लों, शमशेर ढिल्लों व पंजाब मसीह संयुक्त सचिव बने हैं। मीत हेयर ने सभी जिला बैडमिंटन संघों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी को साथ लेकर इस जिम्मेदारी को निभाएंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे। राज्य के हर कोने में बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब ने पिछले समय में बैडमिंटन में बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं तथा आगे भी इससे बेहतर परिणाम लाने के प्रयास किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री के तौर पर अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में खेल अनुकूल माहौल बनाने के लिए काफी काम किया। नई खेल नीति, खेड़ा वतन पंजाब दिया का सफल शुभारंभ, खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार और नौकरियां मुख्य कार्य थे।

मीत हेयर प्रतिदिन बैडमिंटन खेलते हैं और हाल ही में उन्होंने संसद सदस्यों द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में इस खेल की पांच विभिन्न श्रेणियों में खिताब जीते हैं। वह वर्तमान में लोकसभा के सदस्य हैं तथा बरनाला से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह बरनाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

आज की बैठक में नवनिर्वाचित सचिव रितिन खन्ना ने वर्ष 2025-26 का कैलेंडर जारी किया तथा रैंकिंग प्रतियोगिता को बढ़ाने पर जोर दिया तथा टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं नकद पुरस्कार उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक के दौरान दिवंगत कोच हरजिंदर सिंह की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया तथा बैडमिंटन कोच को श्रद्धांजलि दी गई जिनका गत दिनों में निधन हो गया था।

पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के चुनाव में परमिंदर शर्मा, अशोक कुमार, रणबीर ढींडसा, राहुल कपलिश, मनोज कुमार, सुखचैन सिंह, गुरप्रीत बाजवा, हरिंदर शर्मा और विशाल रल्ला को कार्यकारी सदस्य चुना गया।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD